bhagalpur news. शाहाबाद में मारपीट, पति-पत्नी व पुत्र जख्मी, गोली मारने की धमकी का आरोप

थाना क्षेत्र के शाहाबाद में मारपीट की घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए

थाना क्षेत्र के शाहाबाद में मारपीट की घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए. मामले में घायल महिला सुरूचि देवी (40 वर्ष) ने गांव के ही लोग पर आरोप लगाया कि उसने उनके साथ उनके पति चंदन मंड़ल एवं पुत्र आशीष कुमार के साथ भी मारपीट की. पीड़िता ने आरोप लगाया कि थाना में शिकायत करने पर आरोपी द्वारा गोली मारने की धमकी दी गई. घटना के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुलतानगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू का दी है. दिलगौरी में दो पक्षों में मारपीट, दो युवक घायल सुलतानगंज. थाना क्षेत्र के दिलगौरी में आपसी विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष से एक-एक युवक घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुलतानगंज लाया गया. चिकित्सकों के अनुसार, एक पक्ष से मो यान (18 वर्ष) तथा दूसरे पक्ष से मो साहिद (लगभग 20 वर्ष) घायल हुए हैं. दोनों का प्राथमिक उपचार अस्पताल में किया गया. वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जहां मारपीट के दौरान एक 15 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजनों द्वारा उसे भी रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया. कोलगामा के पास बाइक-टोटो की टक्कर, दो घायल सुलतानगंज. थाना क्षेत्र के कोलगामा के समीप शुक्रवार को बाइक और टोटो की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुलतानगंज लाया गया. घायलों की पहचान नीतीश एवं बमबम के रूप में हुई है, जो भागलपुर के कम्पनी बाग क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. अस्पताल में दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >