Bhagalpur News. चांद का दीदार कर सुहागिनों ने पति के दीर्घायु की कामना की

करवा चौथ पर सिल्क सिटी में उत्साह वाला माहौल.

करवा चौथ-सिल्क सिटी के मारवाड़ी, सिंधी व सिख बहुल क्षेत्रों उत्सव सा माहौलकरवा चौथ पर सुहागिनों ने चांद का दीदार कर पति के दीर्घायु की कामना की. खासकर सिल्क सिटी के मारवाड़ी बहुल क्षेत्र लहरी टोला, पटल बाबू रोड, आनंद चिकित्सालय रोड, गोभीबाड़ी, द्वारिकापुरी, मारवाड़ी टोला, चुनिहारी टोला, सिख, सिंधी व पंजाबी बहुल क्षेत्र गुरुद्वारा रोड, सिकंदरपुर, मुंदीचक आदि मोहल्ले में उत्सवी माहौल दिखा.

गुरुद्वारा में सामूहिक करवा चौथ की कथा व थाली घुमाने का हुआ रस्म

शाह मार्केट के समीप स्थित गुरुद्वारा की छत पर सामूहिक रूप से करवा चौथ की कथा हुई और थाली घुमाने का रस्म हुआ. संध्या में सामूहिक रूप से सिख, सिंधी व पंजाबी समाज की सुहागिनों ने चांद का दीदार चालनी से किया. गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सरदार जसपाल सिंह ने कार्यक्रम का संयोजन किया. गुरुद्वारा परिसर में अरदास किया गया, पूरे आयोजन का संचालन श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक खेमचंद बचयानी, अध्यक्ष ताजेंदर सिंह, सचिव बलवीर सिंह, कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह आदि ने किया. व्रतियों में दलजीत कौर, मुन्नी कौर, हरप्रीत नागपाल, स्वाति नागपाल, पिंकी पावा, हैप्पी अंबा, निकिता सौड़ी, प्रिया नागपाल समेत 50 से अधिक सुहागिन महिलाएं शामिल थीं.

मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने रखा उपवास

वहीं मारवाड़ी समाज की मुंदीचक की पूजा परशुरामपुरिया ने पति रवि परशुरामपुरिया की दीर्घायु के लिए पहला करवा चौथ को लेकर व्रत रखा. दही टोला लेन की शालिनी खेतान ने पति हर्षित खेतान के लिए व्रत किया. कहा कि करवा चौथ प्रेम, तपस्या, और समर्पण की पराकाष्ठा का पर्व है. खरमनचक की बुलबुल खेमका ने सामाजिक कार्यकर्ता पति नरेश खेमका के लिए व्रत किया.

वीडियो कॉलिंग से पति का चेहरा देख तोड़ा व्रतवहीं बिहारी समाज की प्रियंका झा ने दुबई में रहने वाले पति नितेश झा का दीदार मोबाइल से किया और व्रत खोला. यह व्रत न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह पति-पत्नी के बीच के अटूट प्रेम और निष्ठा का प्रतीक भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >