bhagalpur news. बच्चे का 25, बड़े का 50 और 100 किलोग्राम वजन के सामान का लगेगा 30 रुपये किराया

जनहित को सर्वोपरि रखते हुए गंगा नदी में जलयान, स्टीमर और क्रूज के माध्यम से फेरी व कार्गो सेवा संचालित करने की अनुमति दी गयी है.

बरारी, बाबूपुर व कहलगांव घाटों पर पर मिलेगी फेरी व कार्गो सेवा की सुविधा, किराया हुआ निर्धारित

विक्रमशिला पुल का स्लैब गिरने से उत्पन्न हुई आवागमन की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गयी थी. बैठक में जनहित को सर्वोपरि रखते हुए गंगा नदी में जलयान, स्टीमर और क्रूज के माध्यम से फेरी व कार्गो सेवा संचालित करने की अनुमति दी गयी है. वहीं मंगलवार को इन सेवाओं के लिए किराया भी निर्धारित कर दिया गया है. विगत तीन मई की रात विक्रमशिला पुल का एक स्लैब गिर जाने के कारण भागलपुर और नवगछिया के बीच वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप है. इससे आम नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और छात्रों को भारी कठिनाई हो रही है. घाट के टेंडर की प्रक्रिया में समय लग सकता है, इसलिए आकस्मिक स्थिति में निजी कंपनियों को सेवा शुरू करने की अनुमति दी गयी है.इन कंपनियों को मिली अनुमतिफेरी और कार्गो सेवा के लिए तीन कंपनियों ने आवेदन किया था, जिन्हें भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, नोएडा से भी अनुमति मिल चुकी है. कन्हैया लॉजिस्टीक, साहेबगंज (झारखंड), सार्क सीपिंग, भागलपुर और जिरीया प्राइवेट लिमिटेड मनिहारी, कटिहार.

सेवा संचालकों के लिए कड़े दिशा-निर्देश

—यात्रियों और वाहनों से केवल स्वीकृत दर के अनुसार ही भाड़ा लिया जायेगा. इन दरों को घाटों और टिकट काउंटरों पर बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा.—संचालकों को वसूल की गयी कुल राशि का 30 प्रतिशत हिस्सा प्रतिदिन शाम 06:30 बजे तक जमा करना होगा.—सुरक्षा कारणों से फेरी का संचालन केवल सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही किया जा सकेगा. रात में परिचालन की अनुमति नहीं होगी.—जलयानों पर लाइफ जैकेट, हवा भरी ट्यूब और रस्सी जैसे जीवन रक्षक उपकरण पर्याप्त संख्या में रखने होंगे. क्षमता से अधिक यात्रियों या वाहनों को ले जाना वर्जित है.सख्त कार्रवाई की चेतावनीजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी संचालक निर्धारित भाड़े से अधिक की वसूली करता है या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

तीन घाटों पर चलेंगे 22 जलयान

कंपनी : फेरी सेवा के जलयान की संख्या : कार्गो सेवा के जलयान की संख्या : कहां से कहां तककन्हैया लॉजिस्टिक : 02 : 06 : बाबूपुर घाट से महादेवपुर घाट

सार्क सीपिंग : 04 : 04 : कहलगांव घाट से तीनटंगा घाटजिरीया प्राइवेट लिमिटेड : 02 : 04 : बरारी घाट से जाह्नवी चौक घाट

किराया :-

यात्री (12 वर्ष से नीचे) : 25यात्री (12 वर्ष से ऊपर) : 50

माल-मवेशी : 30वस्तुभार (100 किलोग्राम) : 30

साइकिल (लोडेड) : 50साइकिल (अनलोडेड) : 20

एंबुलेंस : नि:शुल्कमोटरसाइकिल : 50

टोटो या टेंपो : 150ट्रैक्टर (लोडेड) : 500

ट्रैक्टर (अनलोडेड) : 250पिकअप (लोडेड) : 600

पिकअप (अनलोडेड) : 300जीप/कार/टैक्सी : 700

10 व्हीलर (लोडेड) : 3,80010 व्हीलर (अनलोडेड) : 1,900

12 व्हीलर (लोडेड) : 4,40012 व्हीलर (अनलोडेड) : 2,200

14 व्हीलर (लोडेड) : 4,50014 व्हीलर (अनलोडेड) : 2,250

16 व्हीलर (लोडेड) : 4,80016 व्हीलर (अनलोडेड) : 2,400

18 व्हीलर (लोडेड) : 5,00018 व्हीलर (अनलोडेड) : 2,500

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >