नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता मुख्य पार्षद किरण देवी ने की. बैठक में नगर क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई. सड़क एवं नाला को अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द शुरू करने पर सहमति बनी. बरसात से पूर्व नगर पंचायत के सभी नालों की उड़ाही कराने की स्वीकृति दी गई. नगर क्षेत्र में पेयजल सुविधा को मजबूत करने के उद्देश्य से जरूरत के हिसाब से विभिन्न स्थानों पर प्याऊ निर्माण कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर पंचायत के विभिन्न चौक-चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मंजूरी दी गई. इसके अलावा प्रमुख चौक-चौराहों पर आउटडोर डिजिटल एलईडी स्क्रीन लगाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया. वहीं नगर पंचायत अंतर्गत आजाद क्रीड़ा मैदान में सार्वजनिक शौचालय निर्माण, मैदान के चारों ओर पोल लगाने तथा उस पर स्ट्रीट लाइट लगाने की स्वीकृति भी दी गई. बैठक में उपमुख्य पार्षद अनिल कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी निशांत कुमार, प्रधान लिपिक जयहिंद, अंजीत कुमार, स्वच्छता निरीक्षक गुलशन कुमार सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे.
bhagalpur news. सड़क व नाला अतिक्रमण मुक्त कराने की स्वीकृति
नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई
