Bhagalpur News. झौवा कोठी स्थित छात्रावास में छात्रा ने फंदे से लटक कर की खुदकुशी

छात्रा ने की खुदकुशी.

बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर झौवा कोठी स्थित मां विंध्यवासिनी छात्रावास में 12 वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. वह अररिया की रहने वाली थी. नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने फंदे से लटकने से पहले मोबाइल पर चैट भी की थी. अररिया निवासी मनीष सिंह व रानी देवी की पुत्री सृष्टि सिंह ने पंखे की कड़ी में ओढ़नी का फंदा डाल कर खुदकुशी की है.

जानकारी मिली है कि छात्रा रविवार शाम चार बजे से साढ़े चार बजे के बीच माता-पिता और मौसेरे भाई के साथ मां विंध्यवासिनी छात्रावास में शिफ्ट हुई थी. छात्रा को शिफ्ट कराने के बाद माता-पिता अररिया के लिए रवाना हो गये थे. इसके बाद छात्रा ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया. काफी देर तक दरवाजा बंद रहने के बाद आसपास के कमरों में रहने वाली लड़कियों ने दरवाजा खटखटाया, तो कोई उत्तर नहीं मिला. फिर छात्राओं ने लॉज संचालक जवाहर प्रसाद को सूचना दी. लॉज के संचालक ने पुलिस सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया. छात्रा अपने ही ओढ़नी से बनाये फंदे से लटकी मिली. यह बात भी सामने आयी कि छात्रा अंतिम समय में किसी के साथ वीडियो चैट पर थी. बरारी थाना पुलिस ने छात्रा की मोबाइल को जब्त कर लिया. दूसरी तरफ अररिया जा रहे माता-पता घटना की सूचना मिलते फिर देर रात भागलपुर लौटे.

महिला छात्रावास में रहती थी छात्रा

घटना की सूचना मिलते ही छात्रा का मौसेरा भाई अंकुश लॉज पहुंचा. अंकुश ने बताया कि सृष्टि 12वीं की छात्रा थी. वह नीट की तैयारी कर रही थी. एक कोचिंग सेंटर में रेगुलर क्लास कर रही थी. इससे पहले वह खंजरपुर के ही महिला छात्रावास में रह रही थी. रविवार शाम को ही वह अपने माता-पिता के साथ नये लॉज में शिफ्ट हुई थी. लॉज के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि छात्रा अपने माता-पिता और मौसेरे भाई के साथ शिफ्ट करने से पहले की जाने वाली प्रक्रिया की पूरी कर रही है. मालूम हो कि मृतका के पिता मनीष सिंह अररिया में अपने घर पर ही इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाते हैं. बरारी पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >