bhagalpur news. हाइवा ने बाइक में मारी टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल, वाहन जब्त

बरारी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु स्थित ओपी से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार से आ रही हाइवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी दी. घटना में पिता 55 वर्षीय विनोद सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी.

बरारी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु स्थित ओपी से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार से आ रही हाइवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी दी. घटना में पिता 55 वर्षीय विनोद सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी. पुत्र सुशील कुमार को गंभीर चोट आयी है. मौके पर पहुंची बरारी गश्ती दल ने घायल को उपचार के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है. पुलिस ने मौके पर हाइवा को जब्त कर लिया है. जबकि घटना के बाद चालक फरार हो गया. पुत्र सुशील कुमार ने बताया कि भागलपुर से पिता विनोद सिंह को चिकित्सक को दिखाने के बाद झंडापुर थाना क्षेत्र के ओलिया गांव लौट रहे थे. इसी क्रम में ओपी से कुछ दूरी पर हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दी. घटना में पिता बाइक से नीचे गिर गये. हाइवा के नीचे ओ गये. सुशील कुमार ने बताया कि पिता व वे मजदूरी का काम करते थे. दूसरी तरफ घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गयी है. घटना के बाद पुल पर जाम लग गया. हालांकि बरारी पुलिस जाम को हटाने का प्रयास कर रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >