bhagalpur news. 2,400 एकड़ में लगी फसलों पर ड्रोन से उर्वरक छिड़काव की भागलपुर को मिली योजना

भागलपुर में ड्रोन से होगा उर्वरक का छिड़काव.

—किसानों को अनुदानित दर पर मिलेगी छिड़काव कराने की सुविधा, 5.87 लाख खर्च करने की मिली स्वीकृतिसंजीव झा, भागलपुरभागलपुर जिले को भी वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि ड्रोन से फसलों पर कीटनाशी व तरल उर्वरक के छिड़काव की योजना मिली है. किसानों को अनुदानित दर पर छिड़काव कराने की सुविधा मिलेगी. कृषि विभाग ने योजना के क्रियान्वयन के लिए भागलपुर को 5.87 लाख खर्च करने की स्वीकृति दी है. इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि कम पूंजी व कम समय में फसलों की उत्पादकता बढ़ाई जा सकेगी. जिले में 2,400 एकड़ में लगी फसलों पर छिड़काव कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

कीट-व्याधिनाशक से लेकर उर्वरक तक का होगा छिड़काव

इस योजना के कार्यान्वयन से राज्य के सभी जिलों में ड्रोन द्वारा फसलों पर कीटनाशी व तरल उर्वरक का कम समय में ज्यादा क्षेत्र में छिड़काव किया जा सकेगा. कीट, व्याधि, खरपतवार नियंत्रण के लिए कीटनाशी, फफूंदनाशी, अन्य रसायन का छिड़काव किया जा सकेगा. साथ ही एनपीके, एनपीके कनसोटिया, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सूक्ष्म पोषक तत्वों व अन्य उर्वरकों का भी छिड़काव किया जा सकेगा.

आधा भुगतान सरकार करेगी

इस योजना अंतर्गत इच्छुक किसानों को अनुदानित दर पर ड्रोन से छिड़काव की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. कृषि निदेशक की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा निर्धारित छिड़काव शुल्क का 50 प्रतिशत या अधिकतम 240 रुपये प्रति एकड़ का भुगतान संबंधित सेवा प्रदाता को देय होगा. शेष छिड़काव शुल्क का भुगतान किसानों द्वारा संबंधित सेवा प्रदाता को किया जायेगा.

इन किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर निबंधित कृषक ही इस कार्यक्रम के लिए पात्र होंगे. राज्य के किसान कहीं से भी आनलाइन आवेदन अपने क्षेत्र के लिए कर सकते हैं. एक किसान को अधिकतम 15 एकड़ के लिए अनुदानित दर पर छिड़काव की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. एक किसान अधिकतम दो छिड़काव के लिए अनुदान का लाभ ले सकेंगे. फसलों के पीक सीजन की अवधि में सभी सेवा प्रदाता को अपने आवंटित जिलों में कम से कम दो ड्रोन व ड्रोन पायलट रखना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >