Bhagalpur News. 1.08 लाख किसानों का हो चुका पंजीकरण, 1.02 लाख बाकी

किसानों का ईकेवाइसी.

किसान पंजीकरण व ई-केवाईसी में तेजी लाने को लेकर हुई समीक्षा बैठक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसान पंजीकरण एवं ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने को लेकर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गयी. बताया गया कि भागलपुर जिले में कुल 2,74,158 किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, जिनका पंजीकरण व ई-केवाईसी किया जाना है. अब तक 1,08,000 का पंजीकरण किया जा चुका है, जबकि 2,10,000 का ई-केवाईसी हो चुका है. शेष 1,02,000 किसानों का पंजीकरण किया जाना है. केंद्र सरकार द्वारा किसान पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गयी है. इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने पंजीकरण कार्य में तेजी लाने के लिए पंचायत स्तर पर गठित टीमों में कर्मियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है. डीएम ने पंचायत रोजगार सेवक, आवास सहायक, पंचायत सचिव व तकनीकी सहायकों को आवश्यकता के अनुसार आईटी क्रियेट कर पंजीकरण कार्य में लगाने का निर्देश दिया. बताया गया कि प्रत्येक प्रखंड में 95 आईडी क्रियेट की जा सकती हैं. जिलाधिकारी ने अगले तीन दिनों के भीतर 50,000 किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बिहार के लिए किसान पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे पूर्ण करना आवश्यक है. इससे राज्य को पूरा आवंटन प्राप्त हो सकेगा. इस कार्य की प्रगति की समीक्षा मुख्य सचिव के स्तर से प्रतिदिन की जा रही है. बैठक में उपविकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, तीनों डीसीएलआर सहित जिले के सभी बीडीओ व सीओ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >