bhagalpur news. परीक्षा विभाग में चार उप परीक्षा नियंत्रक बनाने की कवायद

टीएमबीयू में चार दिन पहले दो छात्रों संगठनों के बीच हुई मारपीट व तोड़फोड़ मामले को लेकर विवि प्रशासन नयी व्यवस्था करने जा रही है

टीएमबीयू में चार दिन पहले दो छात्रों संगठनों के बीच हुई मारपीट व तोड़फोड़ मामले को लेकर विवि प्रशासन नयी व्यवस्था करने जा रही है. परीक्षा विभाग में विद्यार्थियों का काम सुचारु रूप से हो, इस दिशा में परीक्षा विभाग में परीक्षा नियंत्रक के अलावा चार उप परीक्षा नियंत्रक की बनाने की कवायद तेज कर दी गयी है. इसे लेकर विवि प्रशासन ने ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है. चार उप परीक्षा नियंत्रक को विद्यार्थियों से जुड़े अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी जायेगी. विवि अंदरखाने की मानें तो चार उप परीक्षा नियंत्रक को जिम्मेदारी के तहत एक को यूजी, दूसरे को पीजी, तीसरे को वोकेशनल व चौथे को रिसर्च संबंधित कार्य की जिम्मेदारी दी जा सकती है. सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों विवि में प्रोविजनल, डिग्री, माइग्रेशन, सीएलसी सहित अन्य प्रमाणपत्र को लेकर छात्र-छात्राओं की लंबी कतार लग रही थी. उन विद्यार्थियों को दस्तावेज समय से नहीं मिल पा रहा था. परीक्षा विभाग में पिक एंड चूज के तहत छात्र-छात्राओं को प्रोविजनल, डिग्री, माइग्रेशन सहित अन्य प्रमाणपत्र दिया जा रहा था. इसे लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा आरोप लगाया जा रहा था कि पैसे लेकर दस्तावेज दिया जा रहा है. प्रमाणपत्र दिलाने के लिए विवि में दलाल भी सक्रिय हैं.

कॉलेजों व पीजी विभागों को भेजा जा सकता है प्रोविजनल व डिग्री

सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में नयी व्यवस्था के तहत विवि से सभी कॉलेजों व पीजी विभागों को अंकपत्र, प्रोविजनल व डिग्री भेजी जायेगी. छात्र-छात्राएं अपने-अपने कॉलेजों व पीजी विभागों से संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे. इसके अलावा सभी कॉलेजों में दस्तावेजों के लिए आवेदन लिया जायेगा.

विवि में तोड़फोड़ करने पर संबंधित संगठन से वसूली जायेगी राशि

सूत्रों के अनुसार टीएमबीयू में तोड़फोड़ की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित छात्र संगठन से क्षति की राशि वसूली जायेगी. साथ ही घटना में शामिल विद्यार्थी को विवि से निष्कासित किया जायेगा. उनकी डिग्री रद्द करने के साथ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

परीक्षा विभाग के कर्मचारी संदेह के घेरे में

परीक्षा विभाग में पिछले दस दिनों से जो मामला चल रहा है. इसे लेकर विभाग के कर्मचारी पर भी सवाल उठने लगा हें. कुछ कर्मचारी संदेह के घेरे में है. विवि अंदरखाने की मानें तो प्रभारी कुलपति परीक्षा विभाग के कामकाज को लेकर नाराज चल रहे हैं. साथ ही परीक्षा विभाग में साफ छवि वाले कर्मचारियों की तैनाती करने पर विचार किया जा रहा है. इसे लेकर रजिस्ट्रार को दिशा-निर्देश दिया है.

परीक्षा विभाग को नीचे शिफ्ट करने की चल रही प्रक्रिया

विवि में तीन दिन पहले प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने छात्र संगठन द्वारा विवि में की गयी तोड़फोड़ मामले को लेकर ऑनलाइन सिंडिकेट की बैठक की थी. इसमें परीक्षा विभाग को विवि के ग्राउंड फ्लोर के शाखा में शिफ्ट किया जायेगा. इसे लेकर विवि में तैयारी चल रही है. जानकारी के अनुसार दुर्गापूजा की छुट्टी में शिफ्ट करने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >