bhagalpur news. घर में घुसकर युवक से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के पिलदौरी गांव में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है

थाना क्षेत्र के पिलदौरी गांव में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना में गंभीर रूप से घायल जितेंद्र साह (25 वर्ष) को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. घायल के लिखित आवेदन पर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने घर में घुसकर मेरे व मेरी पत्नी के साथ मारपीट की. इस दौरान उसकी 17 माह की बच्ची को पटक दिया. आरोप है कि हमलावरों ने घर में रखे जेवरात भी लूट लिए और उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

एसिड पीने से महिला की मौत, केस दर्ज

सुलतानगंज. थाना क्षेत्र के शाहाबाद गांव में एसिड पीने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. मामले में मृतका की मां दुलारी देवी, निवासी बसंतपुर, अकबरनगर के आवेदन पर सुलतानगंज थाना में यूडी कांड दर्ज किया गया है. पुलिस को दिए बयान में बताया कि शाहाबाद निवासी सुबोध दास की पत्नी मृतका पिंकी देवी (41) ने घर के बाथरूम साफ करने वाला एसिड पी लिया. इसके कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. मामले में यूडी कांड दर्ज किया गया है. मां ने बताया है कि बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >