bhagalpur news. छात्र सेवा केंद्र में आवेदन ले रहे कर्मचारी की बिगड़ी तबीयत
टीएमबीयू के छात्र सेवा केंद्र में बुधवार को अफरातफरी का माहौल रहा. केंद्र पर छात्रों से आवेदन ले रहे कर्मचारी कैलाश मंडल की तबीयत बिगड़ गयी
By ATUL KUMAR | Updated at :
टीएमबीयू के छात्र सेवा केंद्र में बुधवार को अफरातफरी का माहौल रहा. केंद्र पर छात्रों से आवेदन ले रहे कर्मचारी कैलाश मंडल की तबीयत बिगड़ गयी, जिससे बेहोश होकर गिर पड़े. मौके पर मौजूद दूसरे कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गयी. काउंटर पर खड़े विद्यार्थियों ने शोर मचाना लगे. मौजूद दूसरे कर्मचारियों ने उठाकर कमरे में लिटाया. फिर विवि स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर को बुलाया गया. उन्होंने कर्मचारी की स्वास्थ्य की जांच की. इसके बाद सूचना पर पहुंचे परिजन घर लेकर चले गये. कर्मचारियों ने बताया कि कैलाश मंडल पूर्व से बीमारी से ग्रेसित हैं. जानकारी मिलने पर रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे व कर्मचारी सीनेट सदस्य रंजीत कुमार भी कर्मी की हालत के बारे में जानकारी ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है