bhagalpur news. टीएमबीयू : शाखा पहुंचते ही एसओ व कर्मचारी रजिस्टर पर बना रहे हाजिरी

टीएमबीयू के कुलपति प्राे जवाहर लाल के निरीक्षण का असर विवि प्रशासनिक भवन स्थित विभिन्न शाखा में देखा जा रहा है.

भागलपुर

टीएमबीयू के कुलपति प्राे जवाहर लाल के निरीक्षण का असर विवि प्रशासनिक भवन स्थित विभिन्न शाखा में देखा जा रहा है. शाखा पहुंचते ही एसओ व कर्मचारी ऑफलाइन रजिस्टर पर हाजिरी समय से बना रहे हैं. साथ ही प्रस्थान करने का भी हाजिरी निर्धारित समय से बना रहे हैं. छुट्टी के लिए अब रजिस्ट्रार कार्यालय में आवेदन भी पहुंचना शुरू हो गया है. दरअसल, तीन दिन पहले कुलपति ने विवि प्रशासनिक भवन स्थित विभिन्न शाखा का औचक निरीक्षण किया था. इसमें सभी शाखा में ऑफलाइन हाजिरी प्रतिदिन नहीं बनाने का मामला सामने आया था. इस बाबत कई कर्मचारियों व पदाधिकारियों को शोकॉज व अगले आदेश तक वेतन रोक दिया गया था. इसके बाद से कर्मचारियों में हड़ंकप मचा था. उधर, नाम नहीं बताने के शर्त पर कुछ कर्मचारी ने कहा कि अपने-अपने शाखा पहुंचते ही सबसे पहले ऑफलाइन हाजिरी रजिस्टर पर बनाते हैं. बताया जा रहा है कि हाजिरी बनाने के लिए कर्मचारियों के बीच होड़ मची रहती है. इसके बाद ही काम शुरू करते है, ताकि दोबारा गलती नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >