Bhagalpur. शहर में दक्षिणी क्षेत्र के तीन फीडर इलाकों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

शहर के दक्षिणी में तीन फीडर क्षेत्रों में बुधवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा ने बताया कि अलीगंज चौक के पास हॉस्पिटल फीडर की लाइन से कॉपर तार हटाने का कार्य किया जायेगा.

भागलपुर से ब्रजेश माधुर्य की रिपोर्ट

भागलपुर. शहर के दक्षिणी में तीन फीडर क्षेत्रों में बुधवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा ने बताया कि अलीगंज चौक के पास हॉस्पिटल फीडर की लाइन से कॉपर तार हटाने का कार्य किया जायेगा. इस कारण हॉस्पिटल फीडर के साथ मिरजानहाट और शीतला स्थान फीडर की आपूर्ति भी बाधित रहेगी. जिससे मिरजानहाट, कोबी बाड़ी, सिकंदपुर, शिवपुरी कॉलोनी, गुड़हट्टा चौक सहित दर्जन भर से अधिक मोहल्ले के लोगों को बिजली नहीं मिलेगी.

सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है, जबकि सुबह 7 बजे से 10 बजे तक पूरी तरह बिजली बंद रहेगी. इस दौरान चार ट्रांसफॉर्मरों को भी बंद रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >