गुड़हट्टा चौक पर अचेत मिली बुजुर्ग महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

Bhagalpur News : भागलपुर के गुड़हट्टा चौक पर रविवार सुबह अचेत अवस्था में मिली एक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिसके बाद पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी हुई है.

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट

Bhagalpur News : भागलपुर शहर के गुड़हट्टा चौक के समीप रविवार अहले सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग महिला अचेत अवस्था में मिली. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम ने मानवता का परिचय देते हुए महिला को तत्काल इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस अब मृतका की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है.

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह गुड़हट्टा चौक के पास लोगों ने एक बुजुर्ग महिला को अचेत अवस्था में पड़ा देखा. इसके बाद तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) भेजा.

इलाज के दौरान नहीं बच सकी जान

मायागंज अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका. इलाज के क्रम में ही महिला ने दम तोड़ दिया. मृतका की उम्र लगभग 70 वर्ष से अधिक बताई जा रही है.

अब तक नहीं हो सकी पहचान

पुलिस के अनुसार महिला ने पीले रंग का ब्लाउज और लाल छींटदार साड़ी पहन रखी थी. काफी प्रयासों के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी है. आशंका जताई जा रही है कि महिला आसपास के किसी क्षेत्र की हो सकती है.

सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान की कोशिश

घटना की सूचना मिलने के बाद बरारी कैंप थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस ने महिला की तस्वीर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की है ताकि उसके परिजन या पहचान रखने वाले लोग सामने आ सकें.

पोस्टमार्टम की तैयारी में पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा है. पहचान नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों से भी महिला के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.

लोगों से सहयोग की अपील

बरारी कैंप थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति महिला को पहचानता हो या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो तत्काल पुलिस को सूचना दे. इससे मृतका की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >