Bhagalpur News: शिक्षकों के साथ कार्यालयों में अमर्यादित व्यवहार पर शिक्षा विभाग सख्त

शिक्षकों के साथ कार्यालयों में हो रहे अमर्यादित व्यवहार पर शिक्षा विभाग सख्त कार्रवाई करने के मूड में है. विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि गलत व्यवहार करने वाले पदाधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है.

वरीय संवाददाता, भागलपुर

शिक्षकों के साथ कार्यालयों में हो रहे अमर्यादित व्यवहार पर शिक्षा विभाग सख्त कार्रवाई करने के मूड में है. विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि गलत व्यवहार करने वाले पदाधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है. साथ ही शिक्षकों के वेतन भुगतान में देरी नहीं की जायेगी. इसे लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने आदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि शिक्षक सम्मान के पात्र हैं. उन्हें आप कह कर संबोधित किया जाना चाहिए लेकिन डीईओ, डीपीओ और उनके कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी उन्हें तुम कह कर अपमानित करते हैं. इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि शिक्षकों को वेतन, बकाया व सेवा से जुड़े कार्यों के लिए डीईओ और डीपीओ कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं.

एसीएस का निर्देश स्वागत योग्य : शिक्षा विभाग

विभाग ने निर्देश दिया है कि ऐसी व्यवस्था बनायी जाये, ताकि शिक्षकों को उन कार्यालयों का बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़े. शिक्षक संघ द्वारा दिये गये पत्र को देखने के बाद एसीएस ने कहा कि ऐसी शिकायत आने के बाद कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने पत्र को शिक्षा की बातः हर शनिवार कार्यक्रम में पढ़वाया. इससे विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी और उनके अधीनस्थ कर्मचारी खुद को उस आईने में देख सकें. वहीं, प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से जिलाध्यक्ष राणा कुमार झा ने बताया कि शिक्षा विभाग के कर्मचारी व अधिकारी दोनों ही शिक्षकों के साथ अभद्र तरीके से पेश आते हैं. ऐसे में एसीएस का निर्देश स्वागत योग्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >