bhagalpur news. शराब के नशे में मारपीट, पति घायल, पत्नी ने कराया केस

थाना क्षेत्र के महेशी गांव में मारपीट की घटना में बोल बम मंडल (35) गंभीर रूप से घायल हो गए

थाना क्षेत्र के महेशी गांव में मारपीट की घटना में बोल बम मंडल (35) गंभीर रूप से घायल हो गए. मामले में उनकी पत्नी दीपा देवी ने गांव के ही एक आरोपी के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज शिकायत में बताया कि आरोपी शराब के नशे में घर आया और उनके पति के साथ मारपीट की. आरोप लगाया कि आरोपी अक्सर शराब पीकर आता है और जान से मारने की धमकी देता रहता है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं दूसरी घटना में गंगापुर निवासी एक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज और गलत हस्ताक्षर का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. विष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन ध्रुव-प्रह्लाद चरित्र का वर्णन सुलतानगंज. प्रखंड के पैन गांव में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. कथावाचिका साध्वी ज्योति ने ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र एवं भगवान नृसिंह अवतार का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि बच्चों को बचपन से ही धर्म और आध्यात्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए, क्योंकि वही संस्कार जीवनभर साथ रहते हैं. कहा कि माता-पिता की सेवा, प्रेम और समाज में सद्भाव के साथ रहना ही धर्म का मूल है. अच्छे संस्कारों के कारण ही ध्रुव को पांच वर्ष की आयु में भगवान के दर्शन प्राप्त हुए. महायज्ञ को सफल बनाने में समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही. कथा स्थल पर प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >