bhagalpur news. नशे में धुत स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में पकड़ा गया, पुलिस ने की कार्रवाई

सुलतानगंज रेफरल अस्पताल में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ड्यूटी पर तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी नशे की हालत में अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगा

सुलतानगंज रेफरल अस्पताल में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ड्यूटी पर तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी नशे की हालत में अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगा. बताया जा रहा है कि उक्त कर्मी अपने जेब में देशी शराब की बोतल रखे हुए चिकित्सक से अभद्र व्यवहार कर रहा था. अस्पताल प्रभारी डॉ कुंदन भाई पटेल ने तुरंत इस घटना की सूचना थाना को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य कर्मी राजेश कुमार को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर जेब से 750 एमएल देसी शराब बरामद हुई. चिकित्सीय जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि भी हुई. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कर्मी की निशानदेही पर पुलिस ने आगे छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान अस्पताल गेट के सामने दिलीप चौधरी के घर से पांच लीटर देसी शराब बरामद की गई. वहीं, घोरघट क्षेत्र में की गई छापेमारी में एक महिला के घर से चार लीटर देशी शराब बरामद की गई. पुलिस ने उक्त महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अस्पताल प्रभारी ने कहा कि राजेश कुमार स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं और कर्तव्य के दौरान शराब सेवन करना गंभीर लापरवाही है. इस संबंध में सीएस को पत्र लिखकर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जा रही है. इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म कांड के आरोपी रितेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >