पटना में आयोजित बिहार पेडीकोन में डॉ अजय को मिला सोशल पीडियाट्रिक्स अवार्ड

इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स बिहार ब्रांच के द्वारा मौर्या होटल पटना में 30 एवं 31 मई में होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन में बिहार पेडिकोन 2026 में भागलपुर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अजय कुमार सिंह को सोशल पीडियाट्रिक्स अवार्ड से सम्मानित किया गया

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स बिहार ब्रांच के द्वारा मौर्या होटल पटना में 30 एवं 31 मई में होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन में बिहार पेडिकोन 2026 में भागलपुर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अजय कुमार सिंह को सोशल पीडियाट्रिक्स अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रपति के हाथों डॉ बीसीरॉय सम्मान से सम्मानित एवं वर्तमान में सीनियर डायरेक्टर शिशु लिवर ट्रांसप्लांट डॉ श्री मति नीलम मोहन एवं आइएपी बिहार के अध्यक्ष मेदांता के शिशु विभाग के निदेशक मशहूर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ निगम प्रकाश नारायण के हाथों दिया गया. ज्ञातव्य हो कि डॉ अजय कुमार सिंह ने नवजात शिशु के चिकित्सा के क्षेत्र में ना केवल विशेष पहचान बनाई है, बल्कि नवजात शिशु के इलाज में आधुनिक इलाज का सूत्र पात किया है. इस अवसर पर आइएपी बिहार के अध्यक्ष डॉ निगम प्रकाश नारायण ने कहा कि डाॅ अजय के चिकित्सा के साथ साथ उनके सामाजिक कार्यों की गूंज अब दिल्ली तक पहुंच चुकी है.

उनके इस तरह उत्कृष्ट चिकित्सकीय कार्य एवं सामाजिक कार्यों को देखते हुए इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स बिहार ब्रांच द्वारा बिहार पेडीकोन 2026 के समारोह में उन्हें सम्मानित कर हमें खुशी हो रही है. वहीं डॉ नीलम मोहन ने कहा कि आपके सामाजिक कार्यों को देख हमें काफी खुशी हो रही है और अच्छा लग रहा है कि एक व्यस्त शिशु रोग विशेषज्ञ भी इतने ढेर सारे सामाजिक कार्य कर रहे हैं.

डॉ अजय सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मेरे प्रेरणा के स्रोत मेरा परिवार है और समाज के जागरूक एवं समाज के प्रति समर्पित अंग क्षेत्र के महानुभाव एवं मेरे कार्यों को देख मुझे उत्साहित करने वाले मेरे दोस्त ऊर्जा के स्रोत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >