शिव शक्ति दरबार में सरकारी पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए खुले पट, उमड़ी भीड़

आदमपुर चौक स्थित आकाशवाणी परिसर के समीप बने आधुनिक एवं आकर्षक शिव शक्ति दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर : आदमपुर चौक स्थित आकाशवाणी परिसर के समीप बने आधुनिक एवं आकर्षक शिव शक्ति दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह 5.30 बजे महंत अरुण बाबा के संचालन में सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिसके बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये.

रविवार को अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजा के लिए पहुंचे. दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा. यह मंदिर अपने श्रीयंत्र युक्त स्वरूप के कारण भागलपुर में विशेष पहचान रखता है. मंदिर के ऊपरी तल पर मां त्रिपुर सुंदरी का मंदिर भी स्थापित है, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.मंदिर के बाहर फूल, बेलपत्र और पूजन सामग्री की व्यवस्था रही. वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर परिसर की स्वच्छता बनाये रखने के लिए शिवसेवक पूरे दिन सक्रिय रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >