Bhagalpur. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़, सरकारी पूजा के बाद खुले पट
Copied link
बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में शुक्रवार की सुबह भक्तिमय माहौल के बीच सरकारी पूजा संपन्न हुई. सुबह करीब पांच बजे मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना शुरू हुई, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया.
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
भागलपुर.
बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में शुक्रवार की सुबह भक्तिमय माहौल के बीच सरकारी पूजा संपन्न हुई. सुबह करीब पांच बजे मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना शुरू हुई, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया. पूजा का संचालन महंत शिवनारायण गिरि की देखरेख में किया गया, जबकि पंडित अभिषेक पांडेय ने विधि-विधान के साथ विशेष अनुष्ठान कराया.सरकारी पूजा पूरी होने के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिये गये. सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त बाबा बूढ़ानाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ और हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल गूंजता रहा. मंदिर प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने पूजा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा में सहयोग किया.
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.