Bhagalpur news ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट व बड़ी परियोजनाओं का डीएम ने किया निरीक्षण

डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ सुलतानगंज का दौरा किया. उन्होंने प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थल समेत क्षेत्र में संचालित और प्रस्तावित विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया.

प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट सहित अन्य महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं की प्रक्रिया अब तेज होती नजर आ रही है. ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से शनिवार को डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ सुलतानगंज का दौरा किया. उन्होंने प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थल समेत क्षेत्र में संचालित और प्रस्तावित विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. निर्माण से जुड़े तकनीकी पहलुओं की बारीकी से की समीक्षा निरीक्षण में डीएम ने ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा स्थल की भौगोलिक स्थिति, भूमि की उपलब्धता, संपर्क मार्ग तथा निर्माण से जुड़े तकनीकी पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की. उन्होंने नक्शा का अवलोकन कर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली, ताकि हवाई अड्डा परियोजना को व्यावहारिक रूप से आगे बढ़ाया जा सके और क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार हो सके. मंझली बांध एवं गनगनिया के समीप प्रस्तावित एयरपोर्ट क्षेत्र का निरीक्षण कर डीएम ने संबंधित विभाग से अब तक की प्रगति रिपोर्ट मांगी और कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट सुलतानगंज ही नहीं, बल्कि पूरे भागलपुर प्रमंडल के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. स्थलीय निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि सुलतानगंज क्षेत्र में एक साथ कई बड़ी परियोजनाएं आकार ले रही हैं. ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के अलावा बडुआ जलाशय, मरीन ड्राइव, गंगापथ और एनएचएआई की सड़क परियोजनाएं शामिल हैं. इन सभी योजनाओं का आपसी समन्वय सुनिश्चित करते हुए निरीक्षण किया गया है, ताकि किसी स्तर पर कार्य में बाधा न आए. समन्वय बना परियोजनाओं को तेज गति से करने का निर्देश डीएम ने कहा कि सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों में समन्वय स्थापित हो चुका है और सहमति से कार्य आगे बढ़ रहा है. आने वाले समय में सभी परियोजनाओं को तेज गति और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जायेगा. निरीक्षण में अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कई जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे शीघ्र धरातल पर उतारने की दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जायेगे. मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सुलतानगंज के बीडीओ संजीव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे. प्रशासन की सक्रियता से क्षेत्रवासियों में विकास को लेकर नयी उम्मीद और उत्साह देखने को मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >