सात निश्चय – तीन, अपना बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत सबका सम्मान–जीवन आसान पहल के तहत सोमवार को समाहरणालय में डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने आम जनों के आवेदनों पर सुनवाई की. डीएम ने अपने कार्यालय कक्ष में लगभग 60 आवेदनों की सुनवाई की, जिनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन और जमीन विवाद से जुड़े मामले शामिल थे. जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग आवेदक व्हील चेयर पर जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचा और अपनी फरियाद रखी, जिसे गंभीरता से सुना गया. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था सहित सभी जिला स्तरीय, प्रखंड स्तरीय, अंचल एवं थाना स्तर के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में सबका सम्मान–जीवन आसान के तहत आम जनों की शिकायतों की सुनवाई की. जनसुनवाई के दौरान आवेदनों का पंजीकरण कर आवेदकों को प्राप्ति रसीद दी गयी. साथ ही, आम जनों की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल और शौचालय की सुविधा सभी कार्यालयों के समीप उपलब्ध करायी गयी.
bhagalpur news. डीएम ने 60 मामलों पर की जनसुनवाई

bhagalpur news. डीएम ने 60 मामलों पर की जनसुनवाई
Copied link
सात निश्चय – तीन, अपना बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत सबका सम्मान–जीवन आसान पहल के तहत सोमवार को समाहरणालय में डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने आम जनों के आवेदनों पर सुनवाई की.