Bhagalpur news प्रखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाने पर की गयी चर्चा

नवगछिया खरीक प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय के सभागार में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

नवगछिया खरीक प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय के सभागार में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं पिरामल फाउंडेशन की ओर से किया गया, जिसमें प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया.

कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन के पीओसीडी शीतल पंडित द्वारा फाइलेरिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई. बताया कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है, लेकिन इसे साल में एक बार दवा खाकर समय रहते है होने से पहले रोका जा सकता है. समय पर दवा सेवन और सामुदायिक जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है. हाइड्रोसिल बीमारी भी फाइलेरिया का ही एक रूप है.

उन्मुखीकरण के दौरान हेडमास्टरों को विद्यालय स्तर पर जागरूकता फैलाने, बच्चों एवं अभिभावकों को 10 फरवरी के दिन दवा सेवन के प्रति प्रेरित करने तथा सरकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग देने पर विशेष जोर दिया गया.

शीतल पंडित ने कहा कि विद्यालय समाज का महत्वपूर्ण केंद्र है और शिक्षक समुदाय तक स्वास्थ्य संदेश पहुंचाने में सेतु की भूमिका निभा सकते हैं. यदि स्कूल स्तर से सही जानकारी प्रसारित होगी, तो फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिल सकती है. बैठक के अंत में सभी हेडमास्टरों ने अपने-अपने विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियां चलाने तथा आगामी दवा वितरण अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने का संकल्प लिया. यह पहल खरीक प्रखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम मानी जा रही है.

भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर बैठक सांसद शामिल

पीरपैंती प्रखंड के इसीपुर बाराहाट स्थित योगी वीर हनुमतपुरी पहाड़ पर भव्य राम मंदिर बनाने को लेकर तैयारी तेज हो गयी है.बैठक आचार्य माई जी महाराज की नेतृत्व में संपन्न हुई. बैठक में भागलपुर सांसद अजय मंडल भी शामिल हुए. सांसद ने बताया कि 2027 तक मंदिर निर्माण का कार्य पूरा कर प्राण प्रतिष्ठा भव्य रूप से किया जायेगा. भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर सबसे खास बात यह है कि इसमें बिना छड़ सीमेंट के जोधपुर के स्टोन से निर्माण कराया जायेगा. मंदिर का शिलान्यास 31 जनवरी 2024 को किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >