bhagalpur news. सैंडिस स्टेडियम में प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता रविवार को आयोजित की जायेगी

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता रविवार को आयोजित की जायेगी. जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि इससे पहले जिला स्तरीय दिव्यांग चयन प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. बेहतर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ी का चयन किया गया है. चयनित खिलाड़ी ही प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे. बताया कि जिला स्तर पर बालक दृष्टिबाधित वर्ग में राजा कुमार, रोशन कुमार, गोविंद कुमार का चयन किया गया है. बालक मंदबुद्धि वर्ग में अंशु गुप्ता, स्नेह, ओम राज और बालक शारीरिक दिव्यांग वर्ग में मोहम्मद सर्जन, राजू कुमार चौधरी, फंटूश कुमार व ब्रजेश कुमार हैं. वहीं, बालक मूकबधिर वर्ग में अनीश भारती, आर्यन राज, आदर्श कुमार व अमित कुमार हैं. बालिका शारीरिक दिव्यांग वर्ग में निधि रानी, वर्षा रानी, फूल कुमारी व ऋतु कुमारी हैं. प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 11 बजे होगा. बताया कि प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता ���ें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता के लिए चयन किया जायेगा, जो पटना में 14 से 15 फरवरी तक आयोजित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >