भागलपुर में नौकरी का धमाका, 30 पदों पर सीधी भर्ती, मौके पर ही होगा चयन

भागलपुर में नियोजनालय कार्यालय परिसर में 30 अप्रैल को एक दिवसीय रोजगार कैंप लगेगा, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जोमैटो हाइपरप्योर (ब्लिंकिट) द्वारा भर्ती प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

-नियोजनालय कार्यालय परिसर में 30 अप्रैल को लगेगा एक दिवसीय रोजगार कैंप

-मुंबई और गुड़गांव होगा नौकरी का लोकेशन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

भागलपुर में अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय परिसर में 30 अप्रैल को एक दिवसीय रोजगार कैंप आयोजित किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जोमैटो हाइपरप्योर (ब्लिंकिट) द्वारा भर्ती प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इस कैंप का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. अधिकारियों के अनुसार इस कैंप में चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मौके पर आधारित होगी. कुल 30 पदों पर सीनियर असिस्टेंट की बहाली की जायेगी, जिसके लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है.

मुंबई और गुड़गांव में करनी होगी नौकरी, अधिकतम 22, 500 वेतनमान घोषित

सीनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 14,700 रुपये से 22,500 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा. कंपनी की ओर से नौकरी के लिए मुंबई और गुड़गांव लोकेशन निर्धारित की गयी है. चयन के बाद अभ्यर्थियों को इन्हीं स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करना होगा.

योग्यता और आयु सीमा पर जॉब, सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी पात्र

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं व इससे अधिक निर्धारित की गयी है. इसके अलावा यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही इस कैंप में भाग ले सकेंगे.

निबंधन अनिवार्य, दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना जरूरी

इस रोजगार कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य किया गया है. नियोजनालय में पंजीकरण प्रत्येक कार्य दिवस पर किया जाता है. कैंप के दिन अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, निबंधन कार्ड और बायोडाटा साथ लाना होगा. बिना दस्तावेज के किसी भी अभ्यर्थी को शामिल नहीं किया जायेगा.

पूरी प्रक्रिया निःशुल्क, स्थानीय युवाओं को मिलेगा लाभ

भागलपुर अवर प्रादेशिक नियोजनालय के सहायक निदेशक(नियोजन) ने स्पष्ट किया है कि यह रोजगार कैंप पूरी तरह निःशुल्क है और इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा. इस पहल से स्थानीय युवाओं को बड़े शहरों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा और रोजगार के नये द्वार खुलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >