Bhagalpur news पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगायी गंगा में डुबकी

बाबा बटेश्वर स्थान, राजघाट सहित अन्य प्रमुख उत्तर वाहिनी गंगा तट पर पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगायी.

बाबा बटेश्वर स्थान, राजघाट सहित अन्य प्रमुख उत्तर वाहिनी गंगा तट पर पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगायी. मान्यता है कि इस तिथि को स्नान कर भगवान भास्कर को जल निवेदित करने से मन और कर्म दोनों की शुद्धि के साथ आत्मिक उत्थान होता है. संत महात्मा इस तिथि से ही प्रयागराज में कल्पवास की शुरुआत करते है और माघी मेला की तैयारी शुरू हो जाती है. साहित्य वाचस्पति डॉ रामजी मिश्र रंजन ने बताया कि इस दिन तिल, अन्न, वस्त्र आदि पवित्र नदी किनारे तर्पण करने से पितृ को मोक्ष व शांति मिलती है. लक्ष्मी नारायण के पूजन से मानसिक तनाव और क्लेश से मुक्ति मिलती है. चंद्रदोष के निवारणार्थ जप पूजन से जीवन में स्थिरता और पाप का निष्पादन होता है. गरीबों को ऊनी वस्त्र, अन्न आदि दान देने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.

इधर गोपालपुर में पौष पूर्णिमा पर दर्जनों गांव के ग्रामीण श्रद्धालुओं ने तिनटंगा करारी जहाज घाट पर गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगायी. मंदिरों में अपने अपने इष्ट देवों की पूजा अर्चना कर दान पुण्य किया.

पौष पूर्णिमा पर शनिवार को सुलतानगंज पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी. गंगा स्नान के उपरांत काफी संख्या में भक्तों ने बाबा अजगैबीनाथ मंदिर जलार्पण किया. सैकड़ों भक्त गंगाजल भर कर वाहन व पैदल बाबाधाम प्रस्थान किये. रविवार से माघ मास के आरंभ होने के साथ ही मिथिलांचल सहित अन्य क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए कांवर सामग्री की दुकानों एवं पूजा-सामग्री विक्रेताओं ने तैयारी तेज कर दी है. माघ मास में मौनी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है.

छात्रों को मिले स्कूल बैग, आरओ वाटर लगाने की घोषणा

कृष्णानंद सूर्यमल इंटर स्तरीय विद्यालय में शनिवार को बिहार शिक्षा परियोजना के तहत छात्रों में स्कूल बैग का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू थे. मुख्य पार्षद के हाथों बैग वितरण किया गया. वरीय शिक्षक चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि बीआरसी से विद्यालय को कुल 600 स्कूल बैग उपलब्ध कराये गये हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से विद्यार्थियों में वितरित किया जायेगा. शनिवार को प्रथम चरण में 80 छात्रों को स्कूल बैग प्रदान किया गया. इस दौरान मुख्य पार्षद को सम्मानित किया गया. मुख्य पार्षद ने विद्यालय में निजी कोष से आरओ वाटर सिस्टम लगाने की घोषणा की. मौके पर पार्षद संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी, सुभाष कुमार, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ अजय कुमार, चंद्रशेखर चौधरी, उमेश कुमार रजक, विमल भारती, मधु कुमारी, सर्वानी कुमारी, सोनम कुमारी, मिसा कुमारी, मो शाहनवाज मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >