-सुबह सुहाना मौसम में मस्जिदों व ईदगाह नमाज अदा की, नये परिधानों में लोग पहुंचेईद पर लोगों ने प्रेम व भाईचारा को प्रगाढ़ किया. मस्जिदों व ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गयी. हर वर्ग व उम्र के लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी और गले मिले. शुक्रवार को चांद दिखने के बाद से ही ईद को लेकर चारों तरफ उत्साह दिखने लगा था. शनिवार को मुस्लिम बहुल क्षेत्र में बच्चे, युवा, महिलाएं सभी नये-नये कपड़े में सज-धजकर घर से बाहर निकले. सबसे पहले मस्जिद व ईदगाह में ईद की नमाज हुई. इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी.
ईद की नमाज में जिले के ईदगाहों, मस्जिदों में हजारों अकीदतमंद जुटे.जनप्रतिनिधि व प्रशासन के लोग भी शामिल हुए. दोपहर एक बजे बारिश शुरू होने के बाद से बेशक मौसम कूल हो गया, मगर ईद का मजा किरकिरा हो गया. दोपहर 12 बजे तक ईदगाह मैदान में जो बच्चे परिवार के साथ मौज-मस्ती कर रहे थे. झूला झूल रहे थे, उन्हें मायूस होकर घर लौटना पड़ा. कई लोग सगे-संबंधी के यहां भी मिलने नहीं जा सके.Bhagalpur News. ईद पर अकीदतमंदों ने भाईचारा को किया प्रगाढ़, मुल्क की सलामती की मांगी दुआ
भागलपुर में ईद मनाया गया.
