Bhagalpur news राम जन्मोत्सव, बाल लीलाओं से भावविभोर हुए श्रद्धालु

बाबा रामेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में सुलतानगंज प्रखंड के रघुचक अंधार स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में चल रहा है.

महाशिवरात्रि पर बाबा रामेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में सुलतानगंज प्रखंड के रघुचक अंधार स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में चल रहा है.

तीसरे दिन राम जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन

राम कथा के तीसरे दिन चंडीगढ़ से पधारे कथा वाचक कुंदन जी महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया. उन्होंने चैत्र शुक्ल नवमी को रघुकुल दीप प्रभु श्रीराम के अवतरण, माता कौशल्या की अपार खुशी, बधाई गीतों और बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया. “भये प्रकट कृपाला दीनदयाला” के संगीतमय गायन के साथ अवध नगरी के आनंद, दशरथ महल की उल्लासमय छवि और प्रभु के दिव्य बाल स्वरूप की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए. कथा के दौरान देवताओं द्वारा पुष्पवर्षा, मंगल गान, माता कौशल्या के वात्सल्य भाव और प्रभु श्रीराम की मोहक बाल लीलाओं का सजीव वर्णन किया गया. नैवेद्य भोग और वात्सल्य रस से ओत-प्रोत प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया.

भागवत कथा में परीक्षित, भीष्म और कुंती के प्रसंग

श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन वृंदावन से आए कथा वाचक शत्रुघ्न जी महाराज ने नारद जी की पूर्व जन्म कथा, भागवत महापुराण का प्राकट्य, महाभारत के प्रमुख चरित्र, पितामह भीष्म, देवी कुंती और राजा परीक्षित के जन्म का प्रसंग विस्तार से सुनाया. उन्होंने सुख तीर्थ में गंगा तट पर राजा परीक्षित को श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कराने हेतु सुखदेव जी के आगमन की कथा सुनाते हुए कहा कि काल के भय से केवल गुरुदेव की वाणी ही जीव का कल्याण कर सकती है. कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई. झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें राम जन्म, बाल लीला और भागवत प्रसंगों को जीवंत रूप में दर्शाया गया. इस आयोजन में रामेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह सहित मिथिलेश कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, नंदन कुमार सिंह, गौतम कुमार सिंह, शमशेर सिंह, पंकज सिंह, सुभाष शाह, बेरासी यादव, दानी पासवान, श्याम सिंह, पप्पू सिंह, श्री राम सिंह, जयप्रकाश सिंह, राम बहादुर सिंह समेत बड़ी संख्या में पंचायत के लोग मौजूद थे.

राम कथा जीवन को सही दिशा दिखाती है : प्रभाकर मिश्र पद्मेश

राम कथा जीवन की व्यथा और समाधान दोनों है. रामचरितमानस में प्रतिपादित मूल्यों को अपने जीवन में उतारना ही इसका मूल उद्देश्य है. यह बातें अवध धाम से पधारे प्रभाकर मिश्र पद्मेश ने भवनाथपुर स्थित मानस सत्संग समिति में आयोजित पांच दिवसीय मानस कथा के दूसरे दिन कही. कहा कि मानस एक दर्पण है, जिसके सामने खड़े होकर यह आत्ममूल्यांकन करना जरूरी है कि हम आज कहां खड़े हैं. इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत मृत्युंजय चौधरी ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन कौशल किशोर दुबे ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल चौधरी, मिथिलेश राय, बब्बन सिंह, अंजनी कुमार, विकास कुमार राय, मलखान राय, राहुल राजहंस सहित अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >