bhagalpur news. विकसित भारत बिल्डथान-2025 में बच्चों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

स्कूलों के बच्चों में रचनात्मकता, समस्या समाधान की क्षमता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय द्वारा विकसित भारत बिल्डथान-2025 का आयोजन किया जा रहा है

स्कूलों के बच्चों में रचनात्मकता, समस्या समाधान की क्षमता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय द्वारा विकसित भारत बिल्डथान-2025 का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार और स्वदेशी सोच को प्रोत्साहित करना है.

पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि छह अक्तूबर तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 11 तक कर दिया गया है. वहीं 13 को यह कार्यक्रम देशभर के स्कूलों में होगा. इसका आयोजन स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अटल इनोवेशन मिशन (नीति आयोग) के सहयोग से किया जा रहा है. जिला शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिक से अधिक स्कूलों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम क्षेत्र सहित जिले के 17 प्रखंडों में नोडल शिक्षकों की नियुक्ति कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >