Bhagalpur news धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की डीएम से मांग

शाहकुंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने पैक्स और व्यापार मंडल में धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग डीएम से की है.

शाहकुंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने पैक्स और व्यापार मंडल में धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग डीएम से की है. व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कहा है कि इस वर्ष अच्छी पैदावार होने के बाद लक्ष्य में कटौती कर दी गयी है, जिससे अच्छी संख्या में किसानों से धान की खरीद नहीं हो पायेगी. उन्होने बताया कि अभी मात्र लघु एवं सीमांत किसानों से धान की खरीद हो पायी है और लक्ष्य कम पड़ रहे हैं. जगरिया सहित अन्य पंचायतों के बड़े किसानों से धान की खरीद नहीं हो पायी है. लाचार किसान व्यापार मंडल और पैक्स का चक्कर काट रहे हैं और पैक्स अध्यक्ष लक्ष्य होने की बात कह रहे हैं. धान खरीद में आनाकानी से किसानों में रोष है. धान की अच्छी उपज के बाद पिछले वर्ष से भी इस वर्ष लक्ष्य को कम कर दिया गया है, जो परेशानी का सबब बना हुआ है. बीसीओ चंद्र प्रकाश ने बताया कि लक्ष्य में कटौती से धान खरीद में समस्या कायम है वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया है.

मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने को ले पुलिस बल की मांग

शाहकुंड मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर प्रशिक्षु आईएएस जतिन कुमार ने एसडीओ को पत्र भेज पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने बताया कि सरकारी अमीन से पैमाइश करा अतिक्रमित जमीन को चिह्नित कर दिया गया है. शाहकुंड मुख्य बाजार को एक सप्ताह में अतिक्रमण मुक्त करा दिया जायेगा.

इ केवाइसी और फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर एक दर्जन कर्मियों से शोकाज

शाहकुंड प्रशिक्षु आईएएस जतिन कुमार ने ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्यरत एक दर्जन कर्मियों से शोकाज पूछा है. प्रशिक्षु आईएएस ने बताया कि 10 उर्वरक विक्रेता और पांच जविप्र विक्रेता की दुकान की जांच की गयी है.उन्होंने बताया कि उर्वरक विक्रेता की दुकान की जांच में संबंधित पंचायत के कृषि समन्वयक के कार्य संतोषप्रद नहीं पाये गये हैं. उन्हें चिह्नित किया जा रहा है. प्रशिक्षु आईएएस ने प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुना. उन्होंने बताया कि जनता दरबार में 40 मामले अंचल से संबंधित प्राप्त हुए हैं, जिन्हें निबटारा के लिए विभाग को भेज दिया गया. प्रशिक्षु आईएएस लगातार निरीक्षण कर सरकार की संचालित योजनाओं से वाकिफ हो रहे हैं और सुधार के कड़े निर्देश जारी कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >