bhagalpur news. अतिथि शिक्षकों का वेतन दीपावली से पहले भुगतान की मांग

टीएमबीयू में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को पिछले पांच माह से मानदेय नहीं मिला है

टीएमबीयू में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को पिछले पांच माह से मानदेय नहीं मिला है. इस संबंध में अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ आनंद आजाद ने कुलपति को पत्र लिखकर शीघ्र भुगतान की मांग की है. विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों और स्नातकोत्तर विभागों में 70 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी. सभी शिक्षक अपनी नियुक्ति के अनुरूप नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं, बावजूद इसके पांच माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. डॉ आजाद ने कहा कि लगातार आर्थिक संकट का सामना कर रहे अतिथि शिक्षकों के लिए दीपावली से पहले मानदेय भुगतान आवश्यक है. उन्होंने कुलपति से अतिथि शिक्षकों को आंशिक या पूर्ण मानदेय देने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >