सीट पाइलिंग का सीसीटीवी निगरानी की मांग

इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध पर गंगा नदी पर कटाव निरोधी कार्य के तहत स्पर संख्या आठ एवं नौ के बीच बिंद टोली के निकट चल रहे सीट पाइलिंग कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

भागलपुर, गोपालपुर से विपिन ठाकुर की रिपोर्ट,

नवगछिया अनुमंडल के इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध पर गंगा नदी पर कटाव निरोधी कार्य के तहत स्पर संख्या आठ एवं नौ के बीच बिंद टोली के निकट चल रहे सीट पाइलिंग कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. ग्रामीणों ने कार्य की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरे निर्माण कार्य को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराने की मांग की है.

ग्रामीणों का आरोप है कि एक स्थानीय युवक निर्माण कार्य का वीडियो बना रहा था, तभी ठेकेदार के मुंशी ने उसका मोबाइल छीन लिया.

मोबाइल छीने जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया. ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक हित से जुड़े कार्यों की निगरानी करना उनका अधिकार है और वीडियो बनाने से रोकना कई सवाल खड़े करता है. तिनटंगा करारी पंचायत के मुखिया नगीना पासवान, सरपंच घनश्याम पासवान, पंसस मनोज रविदास, पूर्व सरपंच शंभू यादव, ग्रामीण अशोक मंडल, चिरंजीवी राय सहित बडी संख्या में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय अभियंताओं की मिलीभगत से एक दर्जन से अधिक सीट पाइलिंग निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं की गई है. सीट पाइलिंग का कार्य दिन की बजाय रात्रि में कराया जाता है.उनका कहना है कि यदि कार्य की स्वतंत्र जांच कराई जाए तो कई अनियमितताएं सामने आ सकती हैं.लोगों ने जिला प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि निर्माण स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और कार्य की लाइव

मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनी रहे.उनका कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से हो रहे कटाव निरोधी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में क्षेत्र के लिए गंभीर खतरा बन सकती है. वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्राप्त शिकायतों की जांच की जाएगी और कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि विवाद से संबंधित तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >