Bhagalpur News: बिजली के करंट से ससुराल आये युवक की मौत

बिजली के करंट से ससुराल आये युवक की मौत

प्रतिनिधि, पीरपैंती

थाना क्षेत्र के कमालपुर स्थित अपने ससुराल आये बुधुचक के भोला टोला निवासी उत्तम कुमार की बिजली की करंट लगने से मौत हो गई. वह अपने परिवार के साथ सोमवार को ही हरियाणा से सीधे अपने ससुराल पहुंचा था. जानकारी के अनुसार ससुराल में खराब हुए पंखे को वह ठीक कर रहा था, उसी दौरान बिजली के चपेट में आने पर बुरी तरह झुलस गया. ससुरालवाले इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पत्नी नीलम कुमारी के लिखित बयान पर यूडी केश दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >