युवक के खाते से साइबर ठग ने 60 हजार रुपये उड़ाये

रंगरा के मो राकिब के पुत्र मो जाहिद साइबर ठगों के झांसे में आ गये. ठगों ने लिंक भेज कर उनके बैंक खाते से 59,999 रुपये उड़ा लिये.

ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है. रंगरा के मो राकिब के पुत्र मो जाहिद साइबर ठगों के झांसे में आ गये. ठगों ने लिंक भेज कर उनके बैंक खाते से 59,999 रुपये उड़ा लिये. पीड़ित की शिकायत पर नवगछिया साइबर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. पीड़ित मो जाहिद के अनुसार नौ जनवरी की सुबह करीब 10:26 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को किसी ऑनलाइन कंपनी से जुड़ा बताया और ऑर्डर से संबंधित जानकारी देने की बात कही. ठग ने एक लिंक भेजा और कहा कि उस पर क्लिक करते ही प्रक्रिया पूरी हो जायेगी. जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल पूरी तरह हैंग हो गया. कुछ ही देर में उनके बैंक खाते से 59,999 रुपये की अवैध निकासी हो गयी. ठगी का एहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत अपने बैंक को सूचना दी और फिर पुलिस से शिकायत की. नवगछिया साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि साइबर ठगों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जायेगी.

वसंत पंचमी पर बाबा अजगैवीनाथ का होगा तिलकोत्सव

वसंत पंचमी पर बाबा अजगैवीनाथ धाम में श्रद्धा, परंपरा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. शुक्रवार की संध्या मंदिर परिसर में बाबा अजगैवीनाथ का भव्य तिलकोत्सव होगा. श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है. मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि बाबा अजगैवीनाथ के तिलकोत्सव की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसका निर्वहन तिलकपुर के भक्तों के द्वारा किया जाता है. बाबा के तिलक में फल, मिष्ठान, आभूषण, अबीर-गुलाल और नवीन वस्त्र अर्पित किया जाएगा. 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर बाबा अजगैवीनाथ का विवाह होगा. भव्य बरात निकाली जायेगी.

– बाबा का आज होगा षोडशोपचार पूजनवसंत पंचमी के दिन बाबा का षोडशोपचार पूजन किया जायेगा. विशेष शृंगार के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन का अवसर मिलेगा और प्रसाद का वितरण किया जायेगा. बाबा के तिलक के साथ ही विवाह से जुड़ी सभी धार्मिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जायेगा. बाबा अजगैवीनाथ के तिलकोत्सव और विवाहोत्सव को लेकर भक्ति, उल्लास और आस्था का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >