गुम हुए मोबाइल से 43 हजार रुपये उड़ाये थे, पहुंचा साइबर थाना

गुम हुए मोबाइल से 43 हजार रुपये उड़ाये थे, पहुंचा साइबर थाना

पीरपैंती इलाके के रहने वाले अमित कुमार के गुम हो चुके मोबाइल से अपराधियों ने अवैध निकासी कर ली. इस बात की शिकायत लेकर मंगलवार को वह साइबर थाना पहुंचे थे. फरवरी माह में हुई घटना के बाद उनकी ओर से साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत की थी. इससे संबंधित आवेदन उन्होंने साइबर थाना में जमा कराया. अमित कुमार ने बताया कि विगत 19 फरवरी को वह सबौर में कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार कर रहे थे. तभी उनका मोबाइल खो गया. उन्होंने सबौर थाना में इस संबंध में सनहा दर्ज कराया. इसके बाद उन्होंने दूसरे मोबाइल में नया सिम लेकर चालू किया. उन्होंने फिर से ऑनलाइन पेमेंट एप डाउनलोड किया. पेमेंट एप के ट्रांजेक्शन की जांच करने पर पाया कि चार अलग अलग ट्रांजेक्शन में उनके दो अलग अलग बैंक खाते से कुल 43 हजार 1 रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी है. इसकी शिकायत उन्होंने तत्काल साइबर सेल के ऑनलाइन साइट पर दर्ज करायी है. उन्होंने साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर उनके खाते से अवैध निकासी हुए पैसों को वापस कराने की मांग की है.

आइफोन के नाम पर 23 हजार 300 की ठगी, साइबर थाना में शिकायत

नाथनगर के चंपानगर स्थित चौकी नियामतपुर निवासी विरेंद्र कुमार यादव से साइबर अपराधियों ने झांसा देकर 23 हजार 300 रुपये ठग लिये. विगत जून माह में हुई इस घटना की शिकायत लेकर मंगलवार को वह साइबर थाना पहुंचे थे. जहां उन्होंने इस संंबंध में लिखित आवेदन जमा किया है. उन्होंने बताया कि विगत 16 जून को उन्हें किसी बबलू नाम के व्यक्ति ने फोन कर आइ फोन देने का झांसा दिया. इसके लिए उसने अलग-अलग ट्रांजेक्शन में उसे 23 हजार 300 रुपये भेज दिया. पैसे लेने के बाद उक्त व्यक्ति ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया. तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है. उसी वक्त उन्होंने साइबर हेल्प सेंटर के टॉल फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज करायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >