bhagalpur news. सोलर मेले में उमड़ी भीड़, 2500 लोगों ने दिखायी दिलचस्पी

शहर के सैंडिस कंपाउंड में आयोजित सौर मेला का बुधवार को जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया.

शहर के सैंडिस कंपाउंड में आयोजित सौर मेला का बुधवार को जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. इस दौरान सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम लोगों को योजना का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया. मेला में जानकारी दी गयी कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली के साथ रूफटॉप सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी दी जा रही है. एक केवी क्षमता के लिए 30 हजार रुपये, 2 केवी के लिए 60 हजार रुपये और 3 केवी के लिए 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है. जिन लोगों के पास पक्का मकान और बिजली कनेक्शन है, वे pmsuryaghar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. 31 आवेदकों को मिला ऋण स्वीकृति पत्र सौर मेला में सोलर पैनल लगाने के इच्छुक आवेदकों को योजना की जानकारी देते हुए ऋण स्वीकृति भी प्रदान की गयी. जिलाधिकारी के हाथों कुल 31 आवेदकों को स्वीकृत ऋण पत्र वितरित किये गये. इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 8, यूको बैंक के 6, पंजाब नेशनल बैंक के 4, बैंक ऑफ इंडिया के 4, यूनियन बैंक के 5 और इंडियन बैंक के 4 लाभार्थी शामिल हैं. सोलर इंस्टॉलेशन के लिए 19 वेंडरों ने लिया भाग सौर मेला सह सोलर लोन मेला में सभी राष्ट्रीय बैंकों की उपस्थिति दर्ज की गयी. मेले में सोलर अधिष्ठापन के लिए अधिकृत कुल 19 वेंडरों ने भाग लिया. मेले के दौरान ऋण स्वीकृति के अलावा 20 लोगों ने सोलर अधिष्ठापन के लिए राशि जमा करायी, जबकि करीब 2500 लोगों ने इसमें शामिल होकर सोलर लगाने की इच्छा जतायी. इच्छुक लोगों का नाम और पता संबंधित वेंडरों द्वारा दर्ज किया गया है, ताकि उनसे व्यक्तिगत संपर्क कर सोलर अधिष्ठापन की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके. बैंकों को लक्ष्य बढ़ाने का मिला निर्देश जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को निर्देश दिया कि वे कम से कम 100 लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए ऋण स्वीकृत करें. मेला में अग्रणी बैंक प्रबंधक और विभिन्न बैंकों के वरीय अधिकारी सहित अधीक्षण अभियंता संजय बोरियो, कार्यपालक अभियंता शहरी पंकज कुमार, सहायक विद्युत अभियंता प्रणव मिश्रा, एडीओ रवींद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >