गंगा दशहरा पर घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गंगा दशहरा को लेकर जिले के विभिन्न गंगा तटों बरारी सीढ़ी घाट, मुसहरी घाट, बरारी पुल घाट आदि पर श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार को उमड़ी. साथ ही अलग-अलग पर विविध आयोजन हुआ.

गंगा दशहरा को लेकर जिले के विभिन्न गंगा तटों बरारी सीढ़ी घाट, मुसहरी घाट, बरारी पुल घाट आदि पर श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार को उमड़ी. साथ ही अलग-अलग पर विविध आयोजन हुआ. कहीं प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी, तो कहीं गंगा महाआरती का आयोजन किया गया. आदमपुर स्थित शिवशक्ति मंदिर में मां गंगा की पूजा की गयी. बूढ़ानाथ रोड स्थित रंगनाथ-कमला मंदिर में भगवान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ हुआ. श्रद्धालुओं में पूड़ी, सब्जी व आमरस का वितरण किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रबंध न्यासी विनोद अग्रवाल ने किया. मां गंगा की प्रतिमा स्थापित कर तीन दिवसीय समारोह का हुआ शुभारंभ

मां गंगा पूजन समिति की ओर से स्थानीय चैती दुर्गा स्थान प्रांगण मोहनपुर नरगा में रविवार को तीन दिवसीय गंगा दशहरा पूजन का शुभारंभ हुआ. मां गंगा की प्रतिमा की स्थापना के साथ ही 48 घंटे का अखंड संकीर्तन का शुभारंभ हुआ. तीन दिवसीय गंगा दशहरा पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा स्वच्छता संकल्प, गंगा महाआरती व गंगा दीप यज्ञ संपन्न होगा. इस मौके पर महंत बौकु दास, सचिव जवाहर लाल मंडल, कोषाध्यक्ष गंगा मंडल, संयोजक जगतराम साह कर्णपुरी, जयप्रकाश साह, पूरन साह, कुबेर मंडल, आशीष कुमार उपस्थित थे.

रियायत दर पर मिलने लगी माता की थाली

गंगा दशहरा पर भागलपुर नगर निगम के सामने मां शीतला मंदिर में माता की थाली का शुभारंभ हुआ. सहयोग राशि 10 रुपये रखा गया. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक माता का थाली वितरण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >