Bhagalpur news अपराधियों ने टेंपो छीन चालक को धक्का देकर गड्ढे में गिराया

नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर कलबलिया धार के समीप अपराधियों ने टेंपो कर छिनतई की घटना को अंजाम दिया है

नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर कलबलिया धार के समीप अपराधियों ने टेंपो कर छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार तीन अज्ञात व्यक्ति भागलपुर स्टेशन से नवगछिया जीरोमाइल के लिए टेंपो बुक कर रवाना हुए थे. टेंपो जैसे ही कलबलिया धार के पास पहुंचा, तभी तीनों में से एक आरोपित ने चालक से पेशाब करने के बहाने टेंपो को रोकने को कहा. चालक ने सड़क किनारे टेंपो रोक दिया. तीनों आरोपित टेंपो से उतरकर सड़क किनारे चले गये. इस दौरान चालक भी टेंपो से उतरकर पास ही खड़ा था. अचानक एक आरोपित ने चालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया.फायदा उठाकर आरोपित टेंपो लेकर फरार हो गये. घटना के बाद किसी तरह चालक गड्ढे से बाहर निकला और स्थानीय लोगों की मदद से नवगछिया थाना पहुंच कर घटना की जानकारी दी. नवगछिया थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर टेंपो बरामद कर लिया जायेगा. लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से टेंपो चालकों में भय का माहौल है. चालकों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और गश्ती तेज करने की मांग की है.

इसीपुर की बेटी की साहिबगंज में मौत, पीड़ित न्याय की गुहार लगायी

पीरपैंती प्रखंड के इसीपुर वार्ड 12 के कैलाश की बेटी अनु देवी( 29) की संदिग्ध परिस्थितियों में साहिबगंज जिरवाबाड़ी थाना अंतर्गत लोहंडा में 23 जनवरी को मौत हो गयी. सुबह से ही बाराहाट स्थित आवास पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. युवती के भाई गौतम और पुरुषोत्तम ने हत्या का आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराया है. बारा पंचायत के सरपंच विनोद शाह ने घर पहुंच कर अपनी संवेदना व्यक्त की तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की प्रशासन से गुहार लगायी. भाई गौतम ने बताया कि बहन की शादी 2017 में हुई थी. तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं अब उनके लिए कौन आगे आयेगा. वह अनाथ हो गये. मां के चले जाने के बाद बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. आरोप लगाया कि लगातार ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे. इस मामले में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से वह गुहार लगा रहे हैं कि मेरी बहन को न्याय मिले. इस मामले में झारखंड के साहिबगंज जिरवाबाडी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >