Bhagalpur news पुनर्वास को ले भाकपा माले ने प्रखंड मुख्यालय घेरा

विस्थापितों का घर नहीं उजाड़ने के लिए भाकपा माले कार्यकर्ताओं और कोसी कटाव पीड़ित विस्थापितों ने प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया.

खरीक रेलवे स्टेशन के बगल में बसे नया टोला भवनपुरा के कोसी कटाव पीड़ितों के पुनर्वास और रेलवे परिसर में बसे विस्थापितों का घर नहीं उजाड़ने के लिए भाकपा माले कार्यकर्ताओं और कोसी कटाव पीड़ित विस्थापितों ने प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया. कटाव पीड़ित विस्थापित परिवारों ने सीओ से घर नहीं गुजरने की मांग की. विस्थापित परिवारों ने प्रशासन से कहा कि पहले हम लोगों का पुनर्वास कराया जाय. बिना पुनर्वास घर उजाड़ने की प्रशासन की एक तरफा कार्रवाई का हम लोग विरोध करेंगे. सरकार का भी निर्देश है कि विस्थापित भूमिहीन परिवारों को वास भूमि उपलब्ध कराया जाए.

खरीक आंचल में सैकड़ो एकड़ सीलिंग की जमीन पड़ी हुई है. सरकार हम लोगों को वासभूमि उपलब्ध कराये हम लोग अपने वास भूमि पर चले जायेगे. रेलवे की जमीन से हम लोगों का कोई वास्ता नहीं रहेगा. भाजपा माले कार्यकर्ता सुशील भारती समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने विस्थापितों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन स्थापित परिवारों का पुनर्वास करें. अगर प्रशासन नया टोला भवनपुरा के कोसी विस्थापित परिवारों का घर उजाड़ने का प्रयास करेगा, तो भाकपा माले कार्यकर्ता चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे. मांले कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन बीडीओ को सौंपा.

चेक डैम निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध,पुल निर्माण की मांग

लघु सिचाई विभाग की ओर से सन्हौला प्रखंड अंतर्गत बोडा पाठकडीह पंचायत के पाठकडीह गांव से पूरव बहियार से होकर गुजर रही गेहरा नदी पर ढनढनिया पुल के पास बन रहे चेक डैम निर्माण को लेकर बुधवार को स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का विरोध किया व निर्माण कार्य को बंद कराया. आक्रोशित ग्रामीणों को देख काम करा रहे संवेदक और कर्मी फरार हो गये. ग्रामीणों ने चेक डैम निर्माण का विरोध कर संबंधित पदाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क कर साफ कर दिया की इस स्थान पर चेक डैम बनेगी तो हमलोगों के अवागमन के लिए उसके ऊपर पुलिस का निर्माण करना होगा. उस जगह पर पुलिया का निर्माण नहीं होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >