Bhagalpur news : वंचित रहे शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आज से

काउंसलिंग से वंचित रहे अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग ने फिर एक बार मौका दिया है. आज मंगलवार से बरारी स्थिति डीआरसीसी में अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी.

– डीआरसीसी में शिक्षा विभाग के 22 कर्मियों की हुई प्रतिनियुक्ति- प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक, सक्षमता टू पास वरीय शिक्षक और विद्यालय अध्यापक के अभ्यर्थियों की होगी काउंसलिंग

संवाददाता, भागलपुर

काउंसलिंग से वंचित रहे अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग ने फिर एक बार मौका दिया है. आज मंगलवार से बरारी स्थिति डीआरसीसी में अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी. इस बार एक साथ प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक, सक्षमता टू पास वरीय शिक्षक और तीसरे चरण में परीक्षा पास करने वाले विद्यालय अध्यापकों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी. जिला शिक्षा कार्यालय के स्तर से काउंसलिग की सभी प्रकर की तैयारी पूरी कर ली गयी है. डीआरसीसी में कुल पांच काउंटर बनाये गये हैं. जिला शिक्षा कार्यालय के कुल 22 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए आवश्यक कागजात साथ लाने का निर्देश दिया गया है. शिक्षकों को उनके अधिकृत मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से काउंसलिंग स्लॉट की जानकारी दी जाएगी. काउंसलिंग के लिए पांच स्लॉट बनाये गये हैं. काउंसलिंग 18 से 20 मार्च तक एवं 26 मार्च को की जाएगी. डीईओ राजकुमार शर्मा और जिला कार्यक्रम पाधिकारी स्थापना देवनारायण पंडित ने इस बाबत पत्र जारी कर अधिकारियों और अभ्यर्थियों को आवश्यक निर्देश दिया है.

पीएमश्री विद्यालयों में मर्ज के लिए बीईओ देंगे रिपोर्ट

नये सत्र में भागलपुर जिले के 24 विद्यालयों में छठी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया है. मालूम हो कि चयनित किये गये 24 पल्स टू विद्यालयों में उनके नजदीकी 24 मध्य विद्यालयों काे मर्ज होना है. विद्यालय मर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. डीपीओ एसएसए बबीता कुमारी ने बताया कि मर्ज के लिए सर्वप्रथम सभी प्रखंडों के बीईओ को रिर्पोट दी गयी है. ताकि नजदीकी मध्य विद्यालयों को ही मर्ज किया जाएगा. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >