bhagalpur news. टीएमबीयू में शिक्षा के नाम पर भ्रष्टाचार, छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़

छात्र संगठन एनएसयूआइ ने टीएमबीयू प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है

छात्र संगठन एनएसयूआइ ने टीएमबीयू प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है. सोमवार को सराय वाजिद अली लेन में प्रेसवार्ता में कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षा के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. संगठन के विवि अध्यक्ष शाकिब नजीर ने आरोप लगाया कि कई छात्र-छात्राओं ने समय पर परीक्षा दी. सभी नियमों का पालन किया. बावजूद रिजल्ट में अनुपस्थित किया गया. कई ऐसे मामले भी सामने आये हैं, जहां सभी विषयों में पास होने के बाद भी छात्रों को एनईपी (नाट एलिजिबल फाॅर प्रमोशन) कर दिया गया. अगले सेमेस्टर में नामांकन से रोका जा रहा है. कहा कि छात्रों के साथ विवि में गलत व्यवहार किया जा रहा है. संगठन ने विवि प्रशासन से मांग की है कि जिन छात्रों को अनुपस्थित दिखाया गया है, उन्हें उपस्थित किया जाये. जिनके रिजल्ट में एनईपी है, उन्हें सुधार कर अगले सेमेस्टर में नामांकन की अनुमति दी जाये. एनएसयूआइ ने चेतावनी दी है कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो विवि में आंदोलन व अधिकारियों का घेराव किया जायेगा. मौके पर खुसरो राजा, शाहरुख शेख, तौसीफ लतीफ, हुसैन, ओम कुमार, सैफ खान, अरमान खान, रजनीश कुमार, परवेज आलम, राजू खान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >