bhagalpur news. कल नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की बैठक, विकास और सौंदर्यीकरण पर चर्चा

नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक 23 दिसंबर को होगी

नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक 23 दिसंबर को होगी. इसमें शहर के विकास, सौंदर्यीकरण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े कई प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की जायेगी. कर्ण द्वार निर्माण से लेकर शहर में स्थापित महापुरुषों के स्मारकों की साफ-सफाई और नियमित देखरेख जैसे मुद्दे पर चर्चा होगी. मेयर डॉ बसुंधरा लाल ने बरारी स्थित विद्युत शवदाह गृह के रखरखाव, मेंटेनेंस और वहां बने शेड के सौंदर्यीकरण से संबंधित प्रस्ताव तैयार किया है. ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स फंड में उपलब्ध राशि और उसके भुगतान से जुड़े विषय पर भी चर्चा होगी.

इन प्रस्तावों पर चर्चा की संभवना

बैठक में अतिक्रमित भूमि की पहचान कर उसकी सूची तैयार करने और बाउंड्री कराने पर विचार किया जायेगा. हर वार्ड में दो-दो हाईमास्ट लाइट लगाने का प्रस्ताव भी बातें होगी, ताकि रात्रि में प्रकाश व्यवस्था बेहतर हो सके. लोहिया पुल पर लगने वाले जाम और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए छह वर्दीधारी कर्मियों की तैनाती का मुद्दा भी रखा जायेगा. इसके अलावा महापुरुषों के स्मारकों और छोटे उद्यानों की देखरेख के लिए अलग से चार मानव बल रखने की बात पर चर्चा होनी है.

सफाई, पार्क और तकनीक पर रहेगा विशेष जोर

शहर में बने डंपिंग प्वाइंट को हटाकर वहां हरित क्षेत्र विकसित करने की दिशा में तेजी लाने पर भी चर्चा होगी. नगर निगम शहर के पार्कों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की योजना पर भी मंथन की जायेगी. एक से तीन फीट चौड़े नालों की सफाई के लिए चार छोटी रोबोटिक मशीनें खरीदने जैसे प्रस्ताव पर चर्चा होगी.

लाइटिंग और सफाई मॉडल भी प्राथमिकता में शामिल

शहर की लाइटिंग व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए दो मिस्त्री और चार सीढ़ी वाहक रखने की बात बैठक में रखी जायेगी. इसके साथ ही सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नया मॉडल क्या हो, इस पर सदन में चर्चा कर निर्णय लेने की योजना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >