Coronavirus in Bihar : भागलपुर प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित, सरकारी कामकाज प्रभावित

CoronaVirus Latest Bihar Update Bihar Latest News in Hindi Covid-19 Cases in Bhagalpur भागलपुर : बिहार भागलपुर में कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कोरोना वायरस से पीड़ित पाये गये हैं, जिससे जिले में दैनिक सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के उपाधीक्षक गौरव कुमार ने शनिवार को बताया कि भागलपुर की संभागीय आयुक्त शुक्रवार को कोरोना वायरस पॉजिटिव पायी गयीं, जिसके बाद वह खुद से पृथक-वास में चली गयी हैं. उनके अलावा जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त और अतिरिक्त जिलाधिकारी भी कोरोना वायरस से पीड़ित हैं.

CoronaVirus Latest Bihar Update Bihar Latest News in Hindi Covid-19 Cases in Bhagalpur Corona Positive Cases in Bihar Coronavirus Pandemic in India भागलपुर : बिहार भागलपुर में कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कोरोना वायरस से पीड़ित पाये गये हैं, जिससे जिले में दैनिक सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के उपाधीक्षक गौरव कुमार ने शनिवार को बताया कि भागलपुर की संभागीय आयुक्त शुक्रवार को कोरोना वायरस पॉजिटिव पायी गयीं, जिसके बाद वह खुद से पृथक-वास में चली गयी हैं. उनके अलावा जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त और अतिरिक्त जिलाधिकारी भी कोरोना वायरस से पीड़ित हैं.

जिला शिक्षा अधिकारी और जिला प्रोजेक्ट प्रबंधक (स्वास्थ्य), जेएलएनएमसीएच के अधीक्षक के अलावा आधा दर्जन चिकित्सक भी संक्रमित हैं. पुलिस विभाग में स्थिति अपेक्षाकृत ठीक है. पुलिस विभाग के सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुरक्षित हैं, लेकिन उनके चार सुरक्षाकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गये हैं. इसके बाद पुलिस अधीक्षक अपने सरकारी आवास से काम कर रहे हैं.

Also Read: CoronaVirus Latest Bihar Poitics Update : बिहार कोरोना का ‘ग्लोबल हॉटस्पाट’ बनने की ओर अग्रसर : तेजस्वी यादव

गौरव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 901 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं. बिहार में पटना के बाद कोविड-19 के सर्वाधिक मामले भागलपुर में हैं. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, भागलपुर में 1455 मामले हैं. जबकि, पटना में 3245 मामले सामने आए हैं. बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 24,997 हो गयी है.

Also Read: CoronaVirus Latest Bihar News Update : बिहार विधान परिषद के एक और सदस्य हुए कोरोना पॉजिटिव
Also Read: CoronaVirus in Bihar : चिराग ने बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर जतायी चिंता, केंद्रीय टीम भेजने के लिए पीएम को दिया धन्यवाद

Upload Bu Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >