bhagalpur news. बौंसी पुल में फंसा कंटेनर ट्रक, पैदल चलने वालों को भी हुई परेशानी

जोगसर थाना क्षेत्र के सीसी मुखर्जी रोड स्थित एक निर्माणाधीन फ्लैट देखने गये लालकोठी निवासी संजीत कुमार उर्फ संजू ने उनके साथ मारपीट किये जाने का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज कराया है

भागलपुर. इशाकचक और लोदीपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर मौजूद बौंसी पुल के नीचे से पार करते वक्त बुधवार दोपहर एक कंटेनर ट्रक फंस गया. ट्रक के फंसने की वजह से इलाके के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस वजह से पुल के दोनों तरफ कई वाहन भी फंस गये. यहां तक पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को पीछे कर वहां से निकाला गया.

फ्लैट देखने के दौरान मारपीट-छीनछोर, केस दर्ज

भागलपुर. जोगसर थाना क्षेत्र के सीसी मुखर्जी रोड स्थित एक निर्माणाधीन फ्लैट देखने गये लालकोठी निवासी संजीत कुमार उर्फ संजू ने उनके साथ मारपीट किये जाने का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज कराया है. थाना को दिये गये आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि 14 अप्रैल काे दाेपहर ढाई बजे वह फ्लैट देखने गये थे. जहां मौजूद अभिरंजन कुमार उर्फ प्रिंस ने उग्र हाेकर उनपर हमला कर दिया और माेबाइल छीनकर पटक दिया. इस दौरान आरोपित ने उनके गले से दाे लाख रुपए मूल्य का साेने का चेन भी छीन लिया. जान मारने की धमकी देकर वहां से बाहर भगा दिया. मामले में दिये गये आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रक से कपड़ों की गांठ चोरी

तिलकामांझी थाना क्षेत्र के पटल बाबू रोड स्थित एक बैंक के सामने ट्रक से सामन अनलोड करते वक्त हुई चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सबाैर थाना क्षेत्र के वंशीटीकर निवासी माेहित कुमार साेनी ने तिलकामांझी थाना को दिये गये आवेदन में उल्लेख किया है कि विगत 15 अप्रैल काे पटल बाबू राेड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास ट्रांसपाेर्ट का सामान लाेड कर ट्रक काे रखा गया था. सुबह चार से पांच बजे के बीच ट्रक के चालक चुन्नू राय ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कपड़े के दाे गांठ की चाेरी कर ली. जिसकी कीमत 63 हजार 125 रुपए है. काफी खाेजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला. इधर आदमपुर घाट रोड निवासी सुनील प्रसाद ने उनके घर के नीचे से बाइक चोरी होने की शिकायत जोगसर थाना में दर्ज करायी है.

एनसीसी ऑफिस में लगी ट्रैक्टर की बैट्री हुई चोरी, केस दर्ज

भागलपुर. जोगसर थाना क्षेत्र के लाजपत पार्क के सामने स्थित जिला स्कूल हाॅस्टल राेड में माैजूद एनसीसी ऑफिस के बाहर एक वाहन की बैट्री चाेराें ने चाेरी कर ली. बिहार बटालियन एनसीसी में तैनात सूबेदार मेजर शीतल सिंह ने जाेगसर थाने में केस दर्ज कराया है. इसमें उन्हाेंने कहा है कि 12 अप्रैल की शाम कार्यालय बंद किया गया. 13 और 14 अप्रैल काे सामान्य अवकाश रहने के कारण कार्यालय बंद ही था. जब 15 अप्रैल की सुबह नाै बजे कार्यालय खाेलने हमारे जवान आये ताे परिसर में रहनेवाली गाड़ी की बैट्री चाेरी हाे चुकी थी. उसका बाॅक्स भी टूटा था और एक पार्ट्स गायब था.

विशेष अभियान में 19 गिरफ्तार, 39 वारंट निष्पादित

भागलपुर. जिला पुलिस की ओर से चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें 4 आरोपित विभिन्न कांडों के आरोपित हैं. वहीं 1 चोरी कांड, दो शराब के साथ और 6 लोग शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किये गये हैं. इस दौरान छह लोग वारंट में गिरफ्तार किये गये हैं. अभियान में 36 वारंट और 3 कुर्की का निष्पादन किया गया. पुलिस द्वारा कुल 983 वाहनों की जांच के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघनकारियों से कुल 1 लाख 68 हजार रुपये बतौर फाइन की वसूली की गयी.

स्कूल के कर्मियों पर बच्चे को उठाकर ले जाने और मारपीट आराेप

भागलपुर. हबीबपुर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग स्थित एक स्कूल के कर्मियों पर एक बच्चे को उठाकर ले जाने और उसके साथ बेरहमी से मारपीट किये जाने का आरोप लगाया गया है. बुधवार शाम के वक्त हुई इस घटना को लेकर पहले तो परिजन व मोहल्ले के लोग स्कूल पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद दर्जनों की संख्या में बच्चे के परिजन व अन्य लोग हबीबपुर थाना पहुंचे. पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया. मामले में पुलिस द्वारा अवेदन लेकर कार्रवाई किये जाने का आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हुए. मामले में बच्ची की मां बीबी सकीना ने थाना को आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष ने मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई करने की बात कही.

पुलिस पर हमला सहित चोरी के आरोपितों का बेल पीटिशन रिजेक्टभागलपुर. पीरपैंती थाना में 8 साल पूर्व दर्ज पुलिस पर हमला के मामले में गिरफ्तार जेल भेजे गये आरोपित मो एजाज की ओर से सीजेएम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गयी थी. इधर सबौर थाना में कुछ दिन पहले ही चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार आरोपित मो राहुल, मो राजू और मो जियाउल सहित सबौर थाना में 2023 में दर्ज चोरी कांड के गिरफ्तार आरोपित टुनटुन ठाकुर और राजेश ठाकुर की ओर से भी जमानत याचिका दाखिल की गयी थी. जिस पर बुधवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उक्त सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >