bhagalpur news. मायागंज अस्पताल के मेडिसिन इमरजेंसी मार्ग पर शेड निर्माण शुरू

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज के इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड अर्थात फैब्रिकेटेड वार्ड से लेकर इंडोर वार्ड तक सड़क व शेड का निर्माण शुरू हो गया है.

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज के इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड अर्थात फैब्रिकेटेड वार्ड से लेकर इंडोर वार्ड तक सड़क व शेड का निर्माण शुरू हो गया है. ऐसे में मरीजों को तीखी धूप व बारिश से बचाव होगा. प्रभात खबर की ओर से लगातार खराब सड़क व शेड के अभाव से होने वाली समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी. फैब्रिकेटेड वार्ड के सामने शेड निर्माण को लेकर गड्ढे खोदने का काम शनिवार को शुरू हो गया. निर्माण कार्य में लगे लोगों ने बताया कि यह शेड लगभग 100 मीटर तक बनेगा. इसके अलावा सड़क का भी निर्माण किया जायेगा, ताकि मरीजों को इमरजेंसी से इंडोर में शिफ्ट करने में दिक्कत नहीं हो. प्राय: गंभीर मरीजों का स्थायी इलाज के लिए इंडोर के मेडिसिन में भर्ती करना पड़ता है. ऐसे में यदि बारिश शुरू होने व चिलचिलाती धूप में मरीज व परिजनों को काफी दिक्कत होती है. इसके अलावा मेडिकल स्टाफ मरीज को ले जाने में कतराते हैं. हॉस्पिटल मैनेजर सुनील गुप्ता ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य एजेंसी के तहत हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >