bhagalpur news. राज्य स्तर पर दो बार बैडमिंटन खेली मनीला की राह में आर्थिक तंगी बनी रुकावट

मुंगेर जिला के तारापुर प्रखंड के धौनी गांव की बैडमिंटन खिलाड़ी मनीला प्रिया ने अपने खेल से जिला स्तर पर तीन बार और राज्य स्तर पर दो बार सफलता हासिल की है

ईशु राज, भागलपुर मुंगेर जिला के तारापुर प्रखंड के धौनी गांव की बैडमिंटन खिलाड़ी मनीला प्रिया ने अपने खेल से जिला स्तर पर तीन बार और राज्य स्तर पर दो बार सफलता हासिल की है. अब उनका सपना राष्ट्रीय स्तर पर खेलना है, लेकिन आर्थिक तंगी और संसाधनों की कमी उनके सपनों की राह में बड़ी बाधा बन गयी है. फिलहाल मनीला दिल्ली की एक बैडमिंटन एकेडमी में बच्चों को प्रशिक्षण देती हैं और वहीं खुद भी अभ्यास करती हैं. हालांकि, वह बताती है कि इससे उनकी जरूरतें पूरी नहीं हो पाती. मनीला चाहती हैं कि कोई संस्था या व्यक्ति उन्हें बेहतर एकेडमी में प्रशिक्षण का अवसर दे, ताकि वह देश के लिए बेहतर प्रदर्शन कर सके. बताया कि पूर्णिया और भागलपुर में कुछ समय तक उन्होंने खुद अपने स्तर पर अभ्यास किया था, जिससे उनके खेल में निखार आया, लेकिन उच्चस्तरीय प्रशिक्षण की कमी अब उनके आगे बढ़ने में बाधा बन रही है. वर्तमान में वह 12वीं की छात्रा हैं और पढ़ाई के साथ बैडमिंटन में कॅरियर बनाने की दिशा में प्रयासरत है.

फीस अधिक होने के कारण नहीं ले पा रही प्रशिक्षण

मनीला ने बताया कि उन्होंने अभ्यास के लिए घर से बाहर जाने की बात कही, तो पड़ोसियों ने ताने दिये. कहा कि लोग कहते थे कि पढ़ाई की उम्र में खेल खेल में समय बर्बाद नहीं करो. कहा कि कुछ दिनों तक पिता ने आर्थिक मदद की, लेकिन सीमित आय के कारण बाद में उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए. एक प्राइवेट कोच से प्रशिक्षण लेने की कोशिश की थी, लेकिन फीस ज्यादा होने के कारण वह संभव नहीं हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >