bhagalpur news. बकाया बिजली बिल को लेकर टीएनबी कॉलेज के मुख्य भवन का कनेक्शन काटा

टीएनबी कॉलेज के मुख्य भवन का बिजली कनेक्शन काट दिया है. बिजली कंपनी का कॉलेज पर पांच करोड़ का बकाया है

टीएनबी कॉलेज के मुख्य भवन का बिजली कनेक्शन काट दिया है. बिजली कंपनी का कॉलेज पर पांच करोड़ का बकाया है. साथ ही बिजली कंपनी ने बकाया राशि का आवेदन भी कॉलेज में चस्पा दिया है. उधर, बिजली कनेक्शन काटे जाने से कॉलेज प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी है. हालांकि, कॉलेज ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जेनरेटर से काम चला रहे हैं.

जनरेटर के सहारे रोशनी, पानी, पंखा व कंप्यूटर

जनरेटर के सहारे कॉलेज के मुख्य भवन की रोशनी, पानी, पंखा व कंप्यूटर चल रहे हैं. वहीं, कॉलेज में सेमेस्टर वन की परीक्षा हो रही है. कॉपी मूल्यांकन कार्य हो रहा है. इसके अलावा क्लास भी संचालित किया जा रहा है. ऐसे में मुख्य भवन के बुनियादी सुविधा जनरेटर के सहारे पूरा किया जा रहा है. मंगलवार को भी जनरेटर चलाकर कॉपी का मूल्यांकन कार्य कराया गया.

एक करोड़ का बिजली कंपनी को किया जायेगा भुगतान

प्राचार्य डॉ दीपो महतो ने कहा कि बिजली कंपनी को तत्काल एक करोड़ का भुगतान किया जायेगा. इसे लेकर विवि प्रशासन से अनुमति लेने के लिए फाइल बढ़ायी गयी है. विवि प्रशासन से अनुमति मिलते ही भुगतान किया जायेगा. कहा कि वर्ष 2015-16 से लेकर अबतक बिजली कंपनी का बकाया बिल है. करीब पांच करोड़ रुपया बकाया है. प्राचार्य ने कहा कि बिजली मंत्री को भी पत्र लिखकर अनुरोध किया जायेगा कि बकाया बिल में शामिल ब्याज के पैसे को माफ किया जाये.

एक हजार से अधिक जलेंगे डीजल

कॉलेज के मुख्य भवन का बिजली कनेक्शन जुटने में तीन से चार दिन लग सकता है. बताया जा रहा कि ऐसे में कॉलेज को एक हजार से अधिक राशि डीजल जलाना होगा. हालांकि, खर्च कम करने के लिए काॅलेज प्रशासन की ओर से सुबह 11.30 से दोपहर एक बजे तक ही जनरेटर चलाने की बात कही जा रही है. जबकि दोपहर में दो से तीन बजे तक चलाया जायेगा, ताकि डीजल पर खर्च होने वाली राशि को कम किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >