bhagalpur news. एमबीए विभाग में पुस्तक खरीदारी में धांधली को लेकर निगरानी विभाग से शिकायत

टीएमबीयू के एमबीए विभाग में पुस्तक खरीद में धांधली के आरोप का मामला अब निगरानी विभाग तक पहुंच गया है

टीएमबीयू के एमबीए विभाग में पुस्तक खरीद में धांधली के आरोप का मामला अब निगरानी विभाग तक पहुंच गया है. विभाग के पूर्व छात्र संतोष कुमार श्रीवास्तव ने निगरानी विभाग को पुस्तक खरीद में धांधली से संबंधित साक्ष्य के साथ लिखित शिकायत की है. पूर्व छात्र ने आरोप लगाया कि विवि की जांच कमेटी ने रिपोर्ट में लीपापोती की है. संताेष कुमार ने भेजे आवेदन में कहा कि बिना किसी निर्धारित प्रक्रिया का पालन किये खरीद की गयी है. आवेदन में कहा कि एमबीए विभाग से करीब 30 लाख की खरीदारी की गयी है. पूर्व छात्र का आरोप, जांच कमेटी ने रिपोर्ट में की लीपापोती पूर्व छात्र संतोष कुमार ने आरोप लगाया कि पुस्तक खरीद को लेकर विवि में गठित जांच कमेटी ने रिपोर्ट में लीपापोती की है. उन्होंने आवेदन में कहा कि विवि के प्रभारी कुलपति ने स्वयं कहा था कि मामला गंभीर है और खरीद प्रक्रिया में भी नियम का पालन नहीं किया गया है. फिर भी जांच समिति ने मामले को दबा दिया. आरोप लगाया कि किसी के दबाव में मामले में लीपापोती की गयी. एमबीए बुक प्रक्रिया के साथ जांच कमेटी की कार्य प्रणाली भी जांच के दायरा में है. लोक शिकायत में भी शिकायत दर्ज की थी पूर्व छात्र ने कहा कि मामले को लेकर लोक शिकायत में भी शिकायत दर्ज की थी, लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा जांच समिति बनाये जाने के कारण शिकायत वापस ले लिया था. जांच रिपोर्ट से स्पष्ट है कि निष्पक्ष जांच नहीं की गयी. कहा कि निगरानी विभाग से कहा कि मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच करायी जाये, ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो. न्याय नहीं मिलने पर ऊपर तक जायेंगे एमबीए विभाग के पूर्व छात्र संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि न्याय नहीं मिलने तक और ऊपर तक जायेंगे. विवि ने पूरे मामले को दबाने का काम किया. कहा कि विभाग में पुस्तक खरीदारी में बड़े पैमाने पर लाखों रुपये का खेल हुआ है. इसकी सच्चाई सामने आने पर कई लोग फंस सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >