bhagalpur news. मारवाड़ी कॉलेज के महिला विंग में आज से शुरू होगा वर्गाध्यापन का कार्य

मारवाड़ी कॉलेज स्थित महिला विंग में वर्गाध्यापन का कार्य बुधवार से शुरू होगा

मारवाड़ी कॉलेज स्थित महिला विंग में वर्गाध्यापन का कार्य बुधवार से शुरू होगा. टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ आनंद आजाद ने कहा कि विवि प्रशासन से मिले आदेश के बाद कॉलेज के प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा से मुलाकात की. इस दौरान प्राचार्य ने महिला विंग में वर्गाध्यापन की मांग स्वीकार करते हुए रूटीन इंचार्ज डॉ स्वस्तिका दास से बात कर रूटीन में महिला विंग में वर्ग आवंटित करते हुए वर्गाध्यापन प्रारंम करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि बुधवार से महिला विंग में वर्गाध्यापन का कार्य शुरू किया जायेगा.

दूसरी तरफ टीएमबीयू सिंडिकेट सदस्य डॉ मुश्फिक आलम ने कहा कि कॉलेज प्रशासन द्वारा महिला विंग में वर्गाध्यापन प्रारंभ करने की कवायद के बीच श्री मारवाड़ी पाठशाला वित्त समिति की तरफ से विरोध किया जाना कॉलेज प्रशासन के क्षेत्राधिकार में हस्तक्षेप है, जो कतई उचित नहीं है. वित्त समिति द्वारा जिस एग्रीमेंट की चर्चा की जा रही है, वह पूरी तरह से अवैध है. बगैर राज्य सरकार व लोकभवन के अनुमति के तैयार किये गये एग्रीमेंट को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता. एग्रीमेंट में 30 फीसदी सीट आरक्षित रखा जाना यह दर्शाता है कि वित्त समिति के लोग कॉलेज में शिक्षादान के बहाने व्यवसायिक हित साधने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं, श्री मारवाड़ी पाठशाला वित्त समिति के महामंत्री राम गोपाल पोद्दार ने मामले को लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय में आवेदन दिया है. कहा कि महिला विंग का उपयोग केवल छात्राओं के लिए ही किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >