Bhagalpur news संदिग्ध परिस्थितियों में बालक की मौत

सुलतानगंज तिलकपुर गांव में शनिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक 12 वर्षीय बालक की मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

सुलतानगंज तिलकपुर गांव में शनिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक 12 वर्षीय बालक की मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. मृतक की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है, जो तिलकपुर गांव के संतोष यादव का पुत्र था. आदित्य चार भाइयों में सबसे बड़ा था और वर्ग चतुर्थ का छात्र था. पिता ने बताया कि शनिवार दोपहर उनकी पत्नी वट सावित्री पूजा करने घर से बाहर गयी हुई थी. वह मजदूरी करने गये थे. घर लौटने पर एक बच्चे ने सूचना दी कि आदित्य के हाथ-पैर बांध दिये गये हैं. सूचना मिलते ही जब वह घर पहुंचे तो देखा कि बेटे के गले में गमछा लगा था और वह बांस से लटका था.परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया. थाना इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मृत बालक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है और वह सदमे में है. पिता ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उनके मंझले भाई के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद से परिवार के कुछ लोग उन्हें डायन का आरोप लगाकर प्रताड़ित करते थे. उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी स्थानीय थाने में शिकायत की गयी थी. बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >